फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh weather News: Temperature crosses 40 degree celsius in Chandigarh

गर्मी से बेहाल लोग: चंडीगढ़ में तापमान 40 के पार, पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म, आज से राहत के आसार

Wed, 20 Apr 2022 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Apr 2022 12:04 AM IST
सार

पंजाब में गर्मी प्रचंड हो गई है। मंगलवार को बठिंडा सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
Chandigarh weather News: Temperature crosses 40 degree celsius in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी एक बार फिर लोगों को सताने लगी है। चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय तेज हवाएं भी चलीं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि शहरवासियों को अगले दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को चंडीगढ़ में हल्के बादल छा सकते हैं। 

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोहाली में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


पंजाब में सबसे गर्म रहा बठिंडा, 45 डिग्री पहुंचा पारा
पंजाब में गर्मी प्रचंड हो गई है। मंगलवार को बठिंडा सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में मंगलवार देर रात से ही यह बदलाव देखने को मिलेगा। यहां गरज के साथ छिटपुट बारिश होने के विभाग ने संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में गर्मी का यह आलम रहा कि गुरदासपुर को छोड़कर अन्य सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा के बाद सबसे अधिक गर्म पटियाला और होशियारपुर रहे, जहां अधिकतम तापमान क्रमश: 43.1 और 43 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार को विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के लोगों को बुधवार से गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। 


माझा क्षेत्र के पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। दोआबा के होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर में भी अगले दो दिन तक यही हालात रहेंगे। वेस्ट मालवा के फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और ईस्ट मालवा के लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में भी दो दिन तक गरज के साथ बारिश होने के संकेत हैं। विभाग ने संभावना जताई है कि दो दिन तक बारिश होने से सूबे में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed