{"_id":"641846342366fcabc40cb60e","slug":"chandigarh-weather-news-heavy-rains-in-chandigarh-on-monday-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ में मौसम ने लिया करवट, अचानक छाया अंधेरा, हवाओं के साथ तेज बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ में मौसम ने लिया करवट, अचानक छाया अंधेरा, हवाओं के साथ तेज बारिश
Mon, 20 Mar 2023 05:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Mar 2023 05:17 PM IST
सार
पंजाब में किसानों की चिंता बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाओं के साथ बारिश पड़ सकती है। उधर, रविवार को सूर्य देवता के दर्शन देने के चलते पारे में 3.8 डिग्री का उछाल देखने को मिला।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हुई बरसात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में सोमवार दोपहर 3:00 बजे मौसम ने अचानक करवट ले लिया। सुबह से शहर में हल्की धूप थी लेकिन दोपहर होते होते अचानक बादल छा गए और कुछ ही देर में शहर के लगभग सभी हिस्से अंधेरे में डूब गए। इसके थोड़ी देर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी।
विज्ञापन
अभी तक तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बारिश होने का पूर्वानुमान पिछले कई दिनों से जारी किया था। शनिवार को भी पूरे दिन दिनभर हल्की बारिश हुई थी। हालांकि रविवार को बारिश नहीं हुई और धूप निकली थी। इसके बाद अब सोमवार को दोपहर के बाद से चंडीगढ़ में तेज बारिश हो रही है।
विज्ञापन
पंजाब में भी बारिश की संभावना
पंजाब में किसानों की चिंता बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाओं के साथ बारिश पड़ सकती है। उधर, रविवार को सूर्य देवता के दर्शन देने के चलते पारे में 3.8 डिग्री का उछाल देखने को मिला। चंडीगढ़ 28.6 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ पंजाब में सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक 20 व 21 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज गरज के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इसके बाद 22 मार्च को पंजाब में मुख्यत: मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 23 मार्च को फिर से मौसम करवट बदलेगा और कुछ जगहों पर बारिश पड़ने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान पारे में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।