फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather News Four flights canceled from Chandigarh due to fog

Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ में पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, चार फ्लाइट रद्द, 20 ने देरी से भरी उड़ान

Wed, 04 Jan 2023 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Jan 2023 12:10 AM IST
सार

गुरदासपुर में 2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.8, पटियाला में 4.8, पठानकोट में 6.6, फरीदकोट में 4.8, जबकि अमृतसर में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.5, भिवानी में 6.9 और झज्जर में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
Chandigarh Weather News Four flights canceled from Chandigarh due to fog
चंडीगढ़ में छाई घनी धुंध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि सिरसा हरियाणा में सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन


गुरदासपुर में 2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.8, पटियाला में 4.8, पठानकोट में 6.6, फरीदकोट में 4.8, जबकि अमृतसर में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.5, भिवानी में 6.9 और झज्जर में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


धुंध व कोहरे के चलते चार फ्लाइट रद्द, 20 ने देरी से भरी उड़ान
धुंध व कोहरे का असर चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दूसरे राज्यों को जाने वाली फ्लाइट पर पड़ रहा है। मंगलवार को एयरपोर्ट से जाने वाली चार फ्लाइट रद्द रही जबकि 20 ने अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भरी। इनमें 10 फ्लाइट ऐसी हैं जो निर्धारित समय से तकरीबन 3 से 4 घंटे देरी से उड़ीं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि मंगलवार को सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत ही खराब थी। इससे सुबह की सभी फ्लाइट देरी से उड़ीं। वहीं दूसरे राज्यों में खराब मौसम के कारण कुछ फ्लाइट चंडीगढ़ नहीं आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फ्लाइट रहीं रद्द

  • 6ई6245/2177 चंडीगढ़-दिल्ली 
  • 9आई713/714 चंडीगढ़-धर्मशाला
  • 6ई3101/3135 चंडीगढ़-अहमदाबाद 
  • 6ई6051/6056 चंडीगढ़-अहमदाबाद 


3 से 4 घंटे रहीं लेट
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, जयपुर और लखनऊ जाने वाली फ्लाइट ने अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से उड़ान भरी। ये सभी फ्लाइट चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 6:15 बजे से 6:30 बजे के बीच उड़ान भरती हैं लेकिन शून्य विजिबिलिटी के चलते देरी से उड़ान भर सकीं। वहीं कुल्लु, मुंबई, बेंगलुरु, लेह, मुंबई, अहमदाबाद, पटना और गोवा की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 2.30 घंटे लेट उड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed