{"_id":"5e2a72068ebc3e4b5b6f5290","slug":"chandigarh-weather-forecast-chilly-winds-may-affect-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 26 से 28 जनवरी तक खराब रहेगा मौसम, चलेंगी ठंडी हवाएं और छा सकते हैं बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 26 से 28 जनवरी तक खराब रहेगा मौसम, चलेंगी ठंडी हवाएं और छा सकते हैं बादल
Fri, 24 Jan 2020 09:56 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
धूप सेंकती लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में तेज धूप निकलने के बावजूद वीरवार को ठंड का सितम जारी रहा। पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के बाद अब उत्तरी पश्चिमी हवाओं की शुरुआत हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 जनवरी तक दिन में धूप निकलने के साथ तेज हवाएं चलेंगी। रात के तापमान में थोड़ी कमी आएगी, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज-कल साफ रहेगा मौसम, 28 और 29 को बारिश के आसार
विज्ञापन
25 जनवरी के आसपास मौसम में बदलाव आएगा। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके असर से पहाड़ी इलाके जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसका मतलब है कि 26 से 28 जनवरी तक मौसम में खराब रहेगा। बादल छा सकते हैं।
सुबह और रात के वक्त धुंध भी हो सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsChandigarh/