फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh weather forecast

चंडीगढ़ में अगले दो से तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Wed, 16 May 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 May 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
chandigarh weather forecast
बढ़ेगा पारा - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो तीन का मौसम चंडीगढ़वासियों को परेशान कर सकता है। बुधवार से शहर में तापमान बढ़ जाएगा। आने वाले दो से तीन दिन तक शहर में लू चलेगी। हीट वेव के चलते यूटी प्रशासन ने इस संदर्भ में एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


प्रशासन ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसके मुताबिक लोगों को रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से मौसम पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है। मौसम के साथ शरीर का तापमान सामान्य रहे और शरीर में पानी की कमी न हो, इसके  लिए प्रशासन ने लोगों को समय-समय पर पानी पीने के लिए कहा है।
विज्ञापन


साथ ही खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी बढ़ने के चलते दिन में ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी और छाछ पीने को कहा है। वहीं, लोगों को कॉटन के कपड़े, हल्के  रंगे और हल्के कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है। घर से बाहर निकलते समय लोगों को अपने सिर पर कपड़ा आदि बांधने के लिए कहा है। पैदल चलने वाले लोगों को सिर पर टोपी व छाता का प्रयोग करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आफिस जाने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर समय-समय पर पानी पीने, गर्भवत्ती महिलाओं को अपने साथ प्रर्याप्त पानी व मेडिसिन आदि ले कर चलने के लिए कहा है। इसके अलावा लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच सूर्य की रोशनी में आने से बचने के  लिए कहा है। लोगों को शराब, चाय, काफी और साफ्ट ड्रिंक्स पीन से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed