फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh weather changed, chandigarh rain, city news

मौसम ने ली करवट, फिर निकले गर्म कपड़े, आज भी बारिश के आसार

Fri, 10 Mar 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh weather changed, chandigarh rain, city news
- फोटो : File Photo
मौसम बदलने से पारा लुढ़क गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया है। इस कारण एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। वीरवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि कई बार बादल छाए, लेकिन बिना बरसे निकल गए।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया है कि दस मार्च को कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार के मुकाबले दो डिग्री कम था। रात के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक बारिश भी हो सकती है। 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के अलावा ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन


इससे दोबारा से तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। शनिवार को भी बारिश के आशंका जाहिर की जा रही है। उत्तर भारत के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। 11 मार्च तक  मौसम इसी तरह से बदलता रहेगा। 12 मार्च को मौसम में थोड़ा सुधार देखा जा सकता है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed