फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh visit of french president and his deligation

फ्रेंच राष्ट्रपति के साथ उनके 6 मंत्री भी आएंगे सिटी ब्यूटीफुल

Tue, 19 Jan 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Jan 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
chandigarh visit of french president and his deligation

24 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ 6 केंद्रीय मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल भी चंडीगढ़ आ रहा है जो फ्रांस में अहम विभाग देख रहे हैं। इसके अलावा फ्रांस की सभी बड़ी कंपनियों के सीईओ का दल भी राष्ट्रपति के साथ चंडीगढ़ आएगा। सीईओ का यह दल भारत की बड़ी कंपनियों के सीईओ संग इंडो-फ्रेंच व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा करेगा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ओलांद और उनके साथ आने वाले पूरे प्रतिनिधिमंडल के लिए गाड़ियां भी फ्रांस से आएंगी। यह सभी गाड़ियां एक विशेष विमान के जरिए चंडीगढ़ भेजी जाएंगी। यह विमान एक दिन पहले यानी 23 जनवरी को ही चंडीगढ़ पहुंच जाएगा। गाड़ियां फ्रेंच अथॉरिटी की निगरानी में ही रहेंगी। पूरे काफिले में फ्रेंच की गाड़ियां ही सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी। एक भी लोकल गाड़ी काफिले में इस्तेमाल नहीं होगी। सुरक्षा की दृष्टि से काफिले के लिए गाड़ियां फ्रेंच अथॉरिटी उपलब्ध करवा रही हैं।
विज्ञापन


इस दौरान कई एमओयू भी साइन होंगे। इसमें चंडीगढ़ सहित देश के तीन शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का एमओयू भी शामिल है। साथ ही फ्रेंच कंपनियां भारत में बड़े निवेश की घोषणा भी कर सकती हैं। राष्ट्रपति ओलांद अपने विशेष विमान से चंडीगढ़ आ रहे हैं। उनके साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी पूरे दौरे में साथ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रपति ओलांद की कार की खासियत
राष्ट्रपति ओलांद की कार ग्रीन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह कार एक्सेलरेटर बूस्टर की सहायता से प्रति किलोमीटर महज 99 ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उत्सर्जन करती है जो दूसरी कारों से बहुत कम है। सिटी में इस कार को इलेक्ट्रिक मोड पर चलाया जा सकता है। हालांकि रोड पर बेस्ट परफॉर्मेंस वाला एचडीआई डीजल इंजन और हाई एफिशिएंट मोड पावर ड्राइविंग भी इसकी खासियत है।

कार में हाईटेक सेफ्टी सिस्टम लगा है। इसमें से हाईड्रोलिक इलेक्ट्रिक पंप असिस्टेंस सिस्टम भी एक है। यह कार पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है। बड़ी सनरूफ की सुविधा भी कार में उपलब्ध है। इसके अलावा पारदर्शी हेड अप डिस्प्ले स्क्रीन, 200 ब्रेक होर्स पावर (बीएचपी), फोर ड्राइव व्हील्स भी कार को दूसरों से अलग करती है।

डीएस 5 हाइब्रिड 4 के बेस मॉडल की कीमत लगभग 33 लाख रुपये है लेकिन राष्ट्रपति ओलांद की कार में कई अलग से सुविधाएं दी गई हैं जिससे इसकी कीमत कहीं ज्यादा बढ़ जाती है।


इंडो-फ्रेंच रिश्ते को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान:
इस दौरे से भारत-फ्रांस रिश्ते को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। फ्रांसीसी नागरिक ली कार्बूजिए ने ही चंडीगढ़ का निर्माण किया था। इससे फ्रांस का चंडीगढ़ कनेक्शन काफी गहरा हो जाता है। इसी कनेक्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed