फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh Ut advisor Dharmpal, administration

सीएचबी के चेयरमैन का पद संभालेंगे नए सलाहकार, चीफ विजिलेंस अधिकारी भी बने धर्मपाल

Fri, 25 Jun 2021 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
chandigarh Ut advisor Dharmpal, administration
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के नए सलाहकार धर्मपाल चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन का पद भी संभालेंगे। इसके साथ ही वह चीफ विजिलेंस अधिकारी की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। चर्चा है कि नए सलाहकार अपने पास कुछ अन्य महत्वपूर्ण विभाग भी रख सकते हैं। हालांकि, अभी तक सलाहकार ने इन दोनों विभागों को ही अपने पास रखा है।
विज्ञापन

1988 बैच के आईएएस धर्मपाल ने बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन में अपना कार्यभार संभाला है। पहले दिन उन्होंने प्रशासन के विभिन्न विभागों के साथ बैठक की और चंडीगढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पद संभालने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वरिष्ठ अधिकारियों के कुछ विभागों में बदलाव होंगे, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। नए सलाहकार ने अपने पास सीएचबी के चेयरमैन और चीफ विजिलेंस अधिकारी का पदभार रखा है। पूर्व सलाहकार मनोज परिदा ने भी अपने पास यही दोनों विभाग रखे थे। हालांकि, पहले सीएचबी के चेयरमैन का पदभार वित्त सचिव एके सिन्हा के पास था। उनके तबादले के बाद मनोज परिदा ने यह जिम्मेदारी खुद संभाल ली थी। सलाहकार धर्मपाल ने कहा है कि वह अगले कुछ दिन तक चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि वह करीब एक हफ्ते तक चंडीगढ़ में ही रहेंगे। इसके बाद दिल्ली में कुछ बैठकें रखी गई हैं, जिनमें शामिल होने के लिए जाएंगे। आने वाले कुछ दिनों में सलाहकार धर्मपाल मीडिया के साथ एक बैठक भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं सलाहकार
सलाहकार धर्मपाल सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। उनका ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है। फेसबुक पर उन्होंने पेज बनाया हुआ है, लेकिन वह उसका इस्तेमाल कम ही करते हैं। धर्मपाल ने बताया कि समय की कमी की वजह से वह सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर पाते। सिर्फ फेसबुक पर पेज है, लेकिन उस पर भी काम से संबंधित कुछ पोस्ट नहीं करते हैं। धर्मपाल ने कहा कि पूर्व सलाहकार मनोज परिदा ने उन्हें चंडीगढ़ के बारे में काफी जानकारी दी है। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में भी बताया है। इनमें बिजली विभाग का निजीकरण, ट्रिब्यून फ्लाईओवर, आगामी नगर निगम चुनाव समेत कई मुद्दे हैं। आने वाले दिनों में इन सभी पर अलग से बैठक की जाएगी। गौरतलब है कि नए सलाहकार धर्मपाल ने बुधवार को करीब 40 मिनट तक मनोज परिदा के साथ बातचीत कर उनका अनुभव जाना था। हालांकि, इन सब पर उन्होंने कहा कि अभी वह मामलों को अच्छे से समझेंगे, इसके बाद ही कुछ फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed