फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Urban Festival begins today

Chandigarh News: चंडीगढ़ अर्बन फेस्टिवल का आगाज आज

Fri, 16 Dec 2022 07:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Urban Festival begins today
चंडीगढ़। शहर में 16 से 18 दिसंबर तक चंडीगढ़ अर्बन फेस्टिवल-2022 होने जा रहा है। इसमें खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां व अन्य कार्यक्रम होंगे। इसमें हिस्सा लेने आने वाले लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग ने रूट प्लान जारी किया है। यातायात विभाग ने लोगों से अपनी गाड़ी पार्किंग में लगाने की अपील की है। इस दौरान वाहन के साइकिल ट्रैक या फुटपाथ पर पार्क करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। यदि वाहन में विभाग की ओर से क्लैंप लगाया गया तो 1073 नंबर पर संपर्क कर सकेंगे। यदि वाहनों की संख्या ज्यादा रही तो कार पूलिंग पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां करें गाड़ी पार्क
- सेक्टर-1 स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में
- शनिवार और रविवार को रॉकगार्डन और हाईकोर्ट के बीच बने मैदान में
- सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब के सामने मैदान में
- शनिवार और रविवार को जन मार्ग पर केंद्रीय सदन तक पंजाब पुलिस मुख्यालय के पीछे पार्किंग स्थल में
- सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट कॉलेज के सामने पार्किंग में
आज ये होंगे कार्यक्रम
- सुबह 11 से 1 बजे : सेक्टर 1 स्थित टूरिज्म इन्फॉर्मेशन सेंटर में कार्यक्रम का उद्घाटन और डेवलपमेंट सस्टेनेबल कम्युनिटी पर चर्चा
- सुबह 10 से रात 10 बजे : सेक्टर-1 स्थित टूरिज्म इन्फॉर्मेशन सेंटर में चंडीगढ़ अर्बन फेस्टिवल एक्सपो का आयोजन
- सुबह 7 से शाम 4 बजे : सेक्टर 19 स्कूल के ग्राउंड और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-46 में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
- शाम 5 बजे : सेलिब्रेटिंग रीजनल डाइवर्सिटी ऑफ चंडीगढ़ का आयोजन ओपन हैंड के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed