{"_id":"60775a438ebc3ed83026d9df","slug":"chandigarh-two-automatic-air-quality-monitoring-stations-ready-opening-soon-chandigarh-news-pkl4103865137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में दो स्वचालित वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन तैयार, उद्घाटन जल्द होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में दो स्वचालित वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन तैयार, उद्घाटन जल्द होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (सीपीसीबी) ने शहर में दो नए स्वचालित वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। यूटी प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, इस माह के अंत तक इनका उद्घाटन कर दिया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि इससे शहर की हवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
इनके अलावा सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट चौक पर एयर प्यूरीफायर टॉवर लगाने का काम भी पूरा होने वाला है। ऐसे में इसका उद्घाटन भी साथ में ही किया जाएगा। यह चौक चंडीगढ़ के सर्वाधिक प्रदूषित स्थलों में से एक है। दावा किया जा रहा है कि इस टावर के लगने से इस चौक के आसपास की आबोहवा साफ सुथरी हो जाएगी और लगभग 500 मीटर के दायरे में तापमान में भी कुछ कमी आएगी। विभाग की तरफ से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों पर ही यह टावर लगवाया जा रहा है।
बता दें कि एनजीटी के निर्देश पर कमेटी की तरफ से जानकारी दी गई थी कि तीन कर्मचारियों की मदद से चलने वाले पांच स्वचालित वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन लगाने की जरूरत है लेकिन वर्तमान में पांच कर्मचारियों की मदद से केवल एक ही वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन संचालित है। यह स्टेशन सेक्टर-25 में है। अब सेक्टर-22 और 53 में ये दो नए स्टेशनों का उद्घाटन कर दिया जाएगा। इस तरह दो और स्टेशनों पर विभाग को आगे काम करना होगा। इसके अलावा कमेटी ने एंड्रॉयड मोबाइल पर चलने वाली एप्लीकेशन भी एनआईसी की सहायता से तैयार की है, जो लोगों की शिकायतों को स्वीकार करने का काम करेगी। बता दें कि पिछले महीने विभाग के वायु प्रदूषण को लेकर एक्शन प्लान को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल गई थी, जिसके तहत ही वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर विभाग अपनी योजना के मुताबिक काम कर रहा है।