फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Traders oppose gst, called shut down today

जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का हल्ला बोल, बंद का ऐलान

Fri, 30 Jun 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Jun 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Traders oppose gst, called shut down today
protest against GST - फोटो : File Photo
जीएसटी प्रणाली के तहत प्रस्तावित दरों और विसंगतियों के विरोध में ट्राइसिटी के व्यापारी लामबंद होने लगे हैं। फर्नीचर व्यवसायियों की मुखालफत के बाद अब कपड़ा व्यवसायी शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। उधर भारतीय उद्योग मंडल की ओर से 30 जून को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने दावा किया है कि चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के कारोबारियों ने बंद का समर्थन किया है। ट्राइसिटी के कपड़ा व्यापारी विरोध स्वरूप सेक्टर-22 से लेकर सेक्टर-17 तक मार्च करेंगे। चंडीगढ़ के इन कपड़ा व्यापारियों को चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने भी समर्थन देने का फैसला किया है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने वीरवार की सुबह की गई मीटिंग के दौरान फैसला लिया है कि कपड़ा व्यापारियों द्वारा किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन


रिटेल क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन गुलाटी ने बताया चंडीगढ़ के होलसेल और रिटेल कपड़ा व्यापारियों ने (सेक्टर-17, 21 और 22 और सिटी के अन्य सेक्टर के व्यापारी) पांच फीसदी जीएसटी के विरोध में अपनी दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरंजीव सिंह और चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा ने कहा कि चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने एक ज्ञापन वित्त मंत्री को भेजने का फैसला किया गया है। यह ज्ञापन स्थानीय एमपी किरण खेर को भी दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed