{"_id":"62ff05b7f8e4bd935279f1b69e7f3502","slug":"chandigarh-to-yashwantpur-train-extended-for-2-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलौर की ओर जाने वालों को तोहफा आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलौर की ओर जाने वालों को तोहफा आज
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jan 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल से बंगलौर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बजट में घोषित साप्ताहिक ट्रेन चंडीगढ़-यशवंतपुर अब सप्ताह में एक बार की बजाय दो बार चलेगी।
विज्ञापन
स्थानीय सांसद व पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल आज रात 11 बजे इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अभी यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन सोमवार को चलती है। अब यह ट्रेन सोमवार के बाद फिर वीरवार को चलेगी।
विज्ञापन
दक्षिण की इस ट्रेन में महीनों की वेटिंग रहती थी। इस ट्रेन में यात्रा करने वालों की डिमांड थी कि अगर सप्ताह में दो दिन चलना शुरू हो जाएगी तो उन्हें दिक्कत नहीं होगी। इस पर पवन कुमार बंसल ने उन्हें इसे सप्ताह में दो दिन चलाने का आश्वासन देने के साथ ही बजट में इसके फेरे बढ़ाने की भी घोषणा की गई थी।
विज्ञापन