फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh third time Number one in preventing side effects in vaccination

उपलब्धि: टीकाकरण में दुष्प्रभाव को रोकने में चंडीगढ़ तीसरी बार नं-1, एक्सीलेंस परफॉर्मिंग स्टेट का मिला खिताब

Wed, 11 Jan 2023 01:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह वीणा तिवारी, अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 01:15 PM IST
सार

नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड में चंडीगढ़ को रुटीन टीकाकरण में एक्सीलेंस परफॉर्मिंग स्टेट का खिताब मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पायलट प्रोजेक्ट के लिए सिटी ब्यूटीफुल को चुना है। 

विज्ञापन
Chandigarh third time Number one in preventing side effects in vaccination
Chandigarh The City Beautiful

विस्तार

नियमित टीकाकरण अभियान में चंडीगढ़ देश में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज है। अभियान के अंतर्गत नियमित टीकाकरण में दुष्प्रभाव को रोकने के लिए चंडीगढ़ को लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ कैटेगरी में शामिल किया गया है। इससे पहले भी भारत सरकार की ओर से कोविड-19 में टीकाकरण के बेहतर परिणाम के लिए सिटी ब्यूटीफुल को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला है।

विज्ञापन


इससे स्वास्थ्य निदेशक समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी उत्साहित हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि टीकाकरण के दुष्प्रभाव को रोकने में चंडीगढ़ के लगातार बेहतर परिणाम को देखते हुए यूनिवर्सल इम्युनाइजेशन प्रोग्राम (यूआईपी) को कोविन पोर्टल के तहत लाने के पायलट प्रोजेक्ट के लिए चंडीगढ़ को चुना गया है।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ में भी सबसे आगे
भारत सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान में बेहतर परिणाम वाले देशभर के राज्यों में से चुने गए सर्वश्रेष्ठ चार प्रदेशों को शामिल किया गया है। उनमें भी चंडीगढ़ सबसे ऊपर है। उसके बाद दादर नगर हवेली, नई दिल्ली और पश्चिम बंगाल का स्थान है। पिछले मूल्यांकन में दिल्ली की जगह तमिलनाडु शामिल था। वहीं सामान्य परिणाम वाले प्रदेशों को परफॉर्मिंग कैटेगरी में रखा गया है। उनसे सर्वश्रेष्ठ कैटेगरी में शामिल राज्य जैसे परिणाम प्राप्त करने के लिए कार्य करने को कहा गया है। इसमें बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरला, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और त्रिपुरा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण में उपलब्धियां अभी और भी है

  •  नियमित टीकाकरण में 80 से 107 प्रतिशत तक पहुंचना
  •  टीडी 10 में 40 से 70 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करना
  •  पल्स पोलियो अभियान में 103 प्रतिशत की उपलब्धि
  •  पल्स पोलियो उप राष्ट्रीय अभियान 2022 में 105 प्रतिशत की उपलब्धि
  •  ईवीआईएन पोर्टल मापदंडों में 100 प्रतिशत की प्राप्ति

प्रशंसा और पुरस्कार का क्रम जारी

  • कोविड टीकाकरण अभियान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
  • चंडीगढ़ को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से एईएफआई निगरानी में उत्कृष्ट कार्य के लिए "उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला राज्य" घोषित किया गया
  • सर्वश्रेष्ठ राज्य अभ्यास के लिए नामांकन
  • स्वास्थ्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य नवाचार के लिए नामांकन
  • पोलियो टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के परिणामस्वरूप, यूटी चंडीगढ़ को भविष्य में एसएनआईडी पल्स पोलियो अभियान चलाने से छूट दी गई है।
  • यूनिवर्सल इम्युनाइजेशन प्रोग्राम (यूआईपी) को कोविन पोर्टल के तहत लाने के पायलट प्रोजेक्ट के लिए चंडीगढ़ को चुना गया है।
  • एईएफआई निगरानी में एनक्यूएएस मानक प्राप्त करने के पायलट के लिए चंडीगढ़ का चयन किया गया है।

 

टीकाकरण में लगातार प्राप्त हो रही उपलब्धियों का सारा श्रेय राज्य टीकाकरण अधिकारी और उनकी टीम को जाता है। टीम ने अथक प्रयास और मेहनत से साबित कर दिया है कि कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल नहीं है। उनकी उपलब्धि से पूरा विभाग गौरवान्वित महसूस कर रहा है। -डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed