{"_id":"59d72ade4f1c1b76678b4573","slug":"chandigarh-tarffic-ssp-notice-of-instructions-for-parking-problem-in-festival-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः त्योहारों में कुछ मार्केट रहेंगी कार फ्री, SSP ने जारी किए दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः त्योहारों में कुछ मार्केट रहेंगी कार फ्री, SSP ने जारी किए दिशा निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Oct 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
parking problem
- फोटो : डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद ने त्योहार को देखते हुए शहर में पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिक ट्रैफिक और कम पार्किंग वाली मार्केट को कार फ्री करने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही वन वे की योजना भी पुलिस तैयार कर रही है, जिसे भीड़ वाली मार्केट में लागू किया जाएगा।
विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के साथ बैठक कर एसएसपी ने ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए सहयोग मांगा है। इसके अलावा विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पार्किंग एरिया में कोई दुकानदार अतिक्रमण न करें। अगर ऐसा पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही यह भी कहा गया है कि मार्केट वेलफेयर कमेटियां अपने स्तर पर भी निजी कर्मचारी तैनात पार्किंग के इंतजाम केलिए तैनात करें, जो ट्रैफिक पुलिस की मदद कर सकें। एसएसपी ने साफ तौर पर निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी गाड़ी अगर गलत पार्किंग में मिली तो उसे टो कर लिया जाएगा। क्योंकि त्योहार को देखते टो करने वाले वाहन मार्केट में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
रिजर्व फोर्स की जाएगी तैनात
चंडीगढ़ पुलिस की रिजर्व यूनिटों से फोर्स का इस्तेमाल विभिन्न मार्केट में किया जाएगा। पुलिस के जवान खासतौर पर पार्किंग एरिया और एंट्री प्वाइंट्स पर तैनात किए जाएंगे। चूंकि भीड़ वाले एरिया में शरारती तत्व स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं, ऐसे मे सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी।