फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh submerged in first torrential rain of monsoon

Chandigarh News: मानसून की पहली मूसलाधार बारिश में चंडीगढ़ जलमग्न

Sun, 09 Jul 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh submerged in first torrential rain of monsoon
चंडीगढ़। मानसून की पहली मूसलाधार बारिश में शनिवार को पूरा शहर जलमग्न हो गया। सड़कें पानी से लबालब हो गईं। शहर के लगभग सभी चौराहों पर दो फुट तक पानी भरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। साइलेंसर और इंजन में पानी भरने से कई गाड़ियां भी बंद हो गईं। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। गनीमत यह रही कि शनिवार होने के कारण वाहन कम थे तो इतनी जाम ज्यादा देर तक नहीं रहा। यदि सोमवार का दिन होता तो परेशानी और बढ़ जाती। खासकर मध्य और दक्षिण मार्ग में अधिक परेशानी रही। इसके अलावा कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया। बारिश से कई इलाकों में आफत, उमस से राहत भी मिली
विज्ञापन

बारिश जहां कई इलाकों में आफत लेकर आई वहीं, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा बारिश और तेज होती गई। यही बारिश आफत बनने लगी। कई लोगों के मकानों और दुकानों में पानी भर गया है। शहर की सड़कें लबालब हो गईं। गांव और काॅलोनियों की हालत अधिक खराब हो गए। गांव में गलियों की गई खुदाई के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। गांव रायपुरखुर्द की हालत बहुत खराब है। लोगों को अपने घरों से से बाहर आना जाना मुश्किल हो गया। यही हालत गांव खुड्डाअलीशेर, मक्खन माजरा व अन्य गांव की रही। वहीं, शहर के अधिकांश मार्केट में पानी घुस गया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शुरू हुई बारिश
शनिवार को सुबह आठ बजे के करीब पूरे चंडीगढ़ में झमाझम बारिश शुरू हो गई जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे कई क्षेत्रों में यातायात भी प्रभावित हुआ। सेक्टर-9 स्थित मटका चौक, पंजाब यूनिवर्सिटी, सीटीयू वर्कशॉप और मनीमाजरा आदि इलाकों में भारी मात्रा में बारिश का पानी जमा हो गया। इसकी वजह से कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए भी थम गए। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बारिश का क्रम लगातार जारी रहा। इसके अलावा हल्लोमाजरा के मकान नंबर 1315, 1356 और 1361 में पानी भर आया। लोगों का हल्का सामान कमरे में तैरने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका बाजार के बेसमेंट में भरा पानी

सेक्टर-19 स्थित पालिका बाजार में बारिश का पानी भर गया। दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। कई दुकानदारों का सामान भी खराब हो गया। पालिका बाजार के प्रधान नरेश कुमार जैन ने बताया पिछले 25- 30 सालों से यह समस्या बनी हुई है। प्रशासन को बार बार कहने के बाद भी पालिका बाजार के बरामदों के ऊपर छत डालने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से कई बार सर्वे किया गया। इसके नक्शे भी पास हो चुके हैं। पालिका बाजार के दुकानदार कई बार अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से मिले हैं, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया। जैन ने बताया कि अभी वर्तमान में उनके मार्केट के दुकानदार मेयर अनूप गुप्ता से भी मिले थे। लेकिन समस्या अभी तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed