{"_id":"625880177ede2e31ee21b177","slug":"chandigarh-strong-winds-in-the-evening-drizzle-in-some-areas-chandigarh-news-pkl447678256","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में कड़ी धूप के बाद शाम को ट्राइसिटी में चली तेज हवाएं, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में कड़ी धूप के बाद शाम को ट्राइसिटी में चली तेज हवाएं, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मौसम ने वीरवार शाम को अचानक करवट ले ली। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कुछ इलाकों में बादल भी छा गए और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। इससे गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पंजाब में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है हालांकि चंडीगढ़ में पारा फिर से चढ़ना शुरू हो जाएगा। वीरवार को शहर में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोहाली में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और पंचकूला में 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अब बारिश या बादल छाने की संभावना नहीं है।
शुक्रवार को दिन के समय में कुछ समय के लिए हल्के बादल छा सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी में कुछ राहत में मिल सकती है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि इसके बाद तापमान बढ़ता जाएगा और आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री पार कर जाएगा।