फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh state commission statement on carry bag to customer

स्टेट कमीशन की टिप्पणी- जूते खरीदने के बाद हाथों में नहीं ले जा सकता ग्राहक, तो कैरी बैग दें

Sat, 03 Aug 2019 12:47 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 03 Aug 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
chandigarh state commission statement on carry bag to customer
फाइल फोटो
कस्टमर जूते खरीदता है तो वह उसे अपने घर या गाड़ी तक हाथों में ले नहीं जा सकता। कैरी बैग मुहैया कराने की जिम्मेदारी से कंपनियां भाग नहीं सकतीं। यह टिप्पणी स्टेट कमीशन ने बाटा की याचिका को खारिज करते हुए की। बाटा ने फोरम के आदेशों को स्टेट कमीशन में चुनौती दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया। स्टेट कमीशन ने अपने आदेशों के कई ऐसे केसों का हवाला दिया, जिसमें जबरन ग्राहकों से कैरीबैग के पैसे वसूले जा रहे थे।
विज्ञापन


स्टेट कमीशन ने लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड वर्सेज पंकज चांदगोठिया के केस का भी हवाला दिया, जिसमें कमीशन ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि कैरी बैग के पैसे चार्ज करना कंपनियों के लिए कमाई का जरिया बन गया है। बड़े रिटेल स्टोर ग्राहकों को लुभाने के लिए 60 से 70 फीसदी तक डिस्काउंट ऑफर करते हैं, क्या वे 10 रुपये का कैरी बैग मुफ्त में नहीं दे सकते। अगर कंपनियां सही मायने में ही पर्यावरण का ध्यान रखती हैं तो उन्हें अपने ग्राहकों को मुफ्त में कैरीबैग देना चाहिए।
विज्ञापन


स्टेट कमीशन ने बाटा के खिलाफ फोरम की ओर से सुनाए गए आदेशों को बरकरार रखा है। अब बाटा को आने वाले सभी ग्राहकों को मुफ्त में कैरी बैग देना होगा। साथ ही शिकायतकर्ता को बाटा कंपनी को पेपर कैरीबैग के लिए चार्ज किए गए 3 रुपये लौटाना होगा। मानसिक पीड़ा व उत्पीड़न के लिए 3 हजार और एक हजार रुपये मुकदमा खर्च देना होगा। कंपनी को राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग चंडीगढ़ के सेक्रेटरी के नाम पर कंज्यूमर लीगल ऐड अकाउंट में 5 हजार रुपये भी जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

सेक्टर-23 बी चंडीगढ़ निवासी दिनेश प्रसाद रतूड़ी ने फोरम में सेक्टर-22डी स्थित बाटा इंडिया लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 5 फरवरी 2019 को वह बाटा कंपनी की शॉप पर जूते खरीदने के लिए गए थे। उन्होंने अपने पसंद के जूते चुन लिए और इसके लिए कंपनी की ओर से 402 रुपये का बिल बनाया गया।

कंपनी के कैशियर ने कैरी बैग में डालकर उन्हें शूज दे दिए, जिस पर बाटा का विज्ञापन भी था। इस कैरी बैग के लिए उनसे 3 रुपये चार्ज किए गए। मामला कंज्यूमर फोरम पहुंचा तो फोरम ने बाटा पर जुर्माना और सभी को कैरी बैग मुफ्त में देने के आदेश जारी करते हुए कहा कि कंपनी ग्राहकों को कैरीबैग खरीदने के लिए विवश कर सेवा में कोताही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed