फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh stalking case, vikas barala case hearing, varnika kundu

चंडीगढ़ छेड़छाड़ केसः विकास बराला के खिलाफ 13 को तय होंगे आरोप, फैसला सुरक्षित

Thu, 12 Oct 2017 01:29 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Oct 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
chandigarh stalking case, vikas barala case hearing, varnika kundu
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस
आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास मामले में बुधवार को विकास बराला और आशीष के खिलाफ आरोप तय होने थे। इससे पहले बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष में संबंधित धाराओं को तय करने को लेकर लंबी बहस हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोप तय करने के लिए अगली तारीख तय की है। अदालत 13 अक्तूबर को तय करेगी कि दोनों के खिलाफ किन धाराओं में आरोप तय करने हैं। वहीं बुधवार को वर्णिका कुंडू और उसके पिता भी पूरी सुनवाई के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन


बचाव पक्ष की ओर से वकील रबिंद्रा पंडित ने दलील दी कि, इस केस में वर्णिका कुंडू नहीं बल्कि विकास बराला और आशीष पीड़ित हैं। क्योंकि यह केस केवल वर्णिका की इमेजिनेशन (काल्पनिकता) पर दर्ज किया गया है। उन्हें लगा कि दोनों उनका पीछा कर रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं था। दोनों के खिलाफ केस केवल दबाव में दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ केवल एक शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसलिए पुलिस एफआईआर दर्ज करते वक्त की थाने की सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट में पेश नहीं कर रही है। पुलिस आरोपी के पीड़िता के अपहरण की मंशा को नहीं बता सकी है। सिर्फ पीड़िता को ऐसा लगा कि दोनों युवक उसका पीछा कर रहे हैं। बचाव पक्ष के अनुसार मामले में कहीं से भी 365, 511 और 34 आईपीसी की धारा नहीं बनती। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पीछा करने पर केवल 354डी की धारा के तहत ही केस बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से दलील दी गई कि, पीड़िता की शिकायत में साफ है कि देर रात दोनों आरोपियों ने कार से उसका पीछा किया और उसका रास्ता भी रोका। दोनों ने कार से उनका 5.80 किमी तक पीछा किया है। दोनों आरोपी नशे में थे। वहीं एक आरोपी ने उसकी कार रुकवाई और उसके पास भी आया और दरवाजा खोलने का प्रयास किया। वह तो दरवाजा लॉक था। इसके बाद वर्णिका वहां से कार लेकर किसी तरह भागी। इसके बावजूद आरोपियों ने कार से उसका पीछा किया। इतनी रात में किसी अकेली लड़की के पास इस तरह आना, कार का दरवाजा खोलने का प्रयास करना और 5.80 किमी तक पीछा करने से साफ है कि आरोपी उसके अपहरण का प्रयास कर रहे थे। इस आधार पर केस में अपहरण के प्रयास की धारा जोड़ी गई है। 

इन धाराओं में किया था चालान दाखिल

chandigarh stalking case, vikas barala case hearing, varnika kundu
वहीं वर्णिका की ओर से पेश हुए वकील पंकज भारद्वाज ने केस में अपहरण के प्रयास की धारा जोड़ने को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कुछ फैसलों को आधार बनाया। इसके अलावा उन्होंने ऐसे केस में ऊपरी अदालतें क्या कहती हैं इस बारे में दलील दी।  

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसले के लिए दोपहर बाद का समय दिया। हालांकि दोपहर बाद अदालत ने दोनों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए 13 अक्तूबर की तिथि तय कर दी। उस दिन अदालत फैसला सुनाएगी कि दोनों के खिलाफ किन धाराओं में आरोप तय होने हैं।

इन धाराओं में किया था चालान दाखिल
थाना पुलिस ने 21 सितंबर को विकास और आशीष के खिलाफ 300 पेज का चालान दाखिल किया था। इसमें दोनों के खिलाफ 341, 354डी, 365, 511, 34 आईपीसी और 185 एमवी एक्ट के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। पुलिस ने केस में 40 गवाह बनाए हैं। 

पल-पल बदलते रहे वर्णिका के हावभाव 
दोनों पक्षों की दलीलों के दौरान वर्णिका भी कोर्ट में मौजूद रहीं। बचाव पक्ष की ओर से दी जा रही दलीलों को सुनते हुए उसके चेहरे के हावभाव पल-पल बदलते रहे। शुरू में वह काफी परेशान सी दिखी, लेकिन अभियोजन पक्ष की दलीलें शुरू होने के बाद वर्णिका के चेहरे पर सुकून दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed