फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh SSP Traffic Sumer Pratap took charge

Chandigarh News: चंडीगढ़ एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप ने संभाला पदभार

Tue, 12 Mar 2024 12:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh SSP Traffic Sumer Pratap took charge
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के नवनियुक्त एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह सबसे पहले चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय सेक्टर-9 में पहुंचे और डीजीपी प्रवीर रंजन से मुलाकात की। इस मौके पर एसएसपी कंवरदीप कौर भी मौजूद रहीं। इसके बाद तीनों अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद सुमेर प्रताप सिंह ने एसएसपी ट्रैफिक का पदभार संभाला। सुमेर प्रताप सिंह को दिसंबर महीने में पंचकूला के डीसीपी के पद पर तैनात किया गया था। सुमेर प्रताप सिंह हरियाणा कैडर से 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने पंचकूला में कई आपराधिक मामलों को सुलझाया और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। पंचकूला में ट्रैफिक पर नियंत्रण के लिए कई तरह के प्रयास किए।
विज्ञापन

सुमेर प्रताप सिंह ने कहा कि शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले सड़क पर जा रहे अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल देते है, ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी (ट्रैफिक) मनीषा चौधरी के 30 नवंबर 2023 को जाने के बाद से यह पद खाली था। वह हरियाणा कैडर की आईपीएस अधिकारी थीं। कार्यकाल पूरा होने के बाद वह अपने मूल कैडर लौट गईं। इसके बाद से एसएसपी कंवरदीप कौर के पास एसएसपी ट्रैफिक की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमेर प्रताप सिंह ने हरियाणा में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वे हरियाणा के राज्यपाल के दो बार एडीसी रह चुके हैं। सुमेर प्रताप सिंह की एएसपी के तौर पर पहली तैनाती 2014 में पंचकूला में हुई थी। वह एसपी यमुनानगर, एसपी कैथल, एसपी भिवानी, एसपी टेलिकॉम, एसपी लॉ एंड ऑर्डर रहे। सुमेर सिंह एसपी सिक्योरिटी सीआईडी भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed