फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh SSP Nilambari Jagdale Speaking on Girls safety and Self Defence

एसएसपी नीलांबरी बोलीं- लोगों को सहयोग करना होगा, बेटियों को सक्षम बनाएं, बेटों को नैतिक शिक्षा दें

Sat, 07 Dec 2019 02:46 PM IST
खुशबू गोयल रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 07 Dec 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh SSP Nilambari Jagdale Speaking on Girls safety and Self Defence
एसएसपी नीलांबरी जगदाले - फोटो : अमर उजाला
हमारे देश में तो कन्याओं को देवी का रूप समझा जाता है। कन्याओं की पूजा की जाती है। ऐसे देश में बच्चियों से दुष्कर्म जैसे मामले जब सामने आते हैं तो मेरा दिल बहुत दुखता है। भले मैं एक पुलिस अधिकारी हूं, लेकिन मेरे मन में भी यह बात उठती है कि आखिर हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। फूल जैसी बेटियों के साथ दुष्कर्म करने की हिम्मत आखिर आती कहां से है।
विज्ञापन


लोगों में इतनी हैवानियत कहां से आ जाती है। इस पर हम सबको  सोचना होगा। सरकार या पुलिस अकेले इसका निपटारा नहीं कर सकती। समाज के लोगों को भी साथ देना होगा। यह कहना है कि चंडीगढ़ की एसएसपी नीलांबरी जगदले का। देश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं और इन पर कैसे लगाम लगे, इस पर उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि मैं भी एक मां हूं और अपनी बच्ची की सुरक्षा को लेकर मैं भी चिंतित होती हूं। मैं बस कही कहूंगी कि समाज से इस तरह की बुराई को खत्म करने के लिए हम सबको आगे आना होगा। सबसे पहले तो घर में ही माताएं अपने बेटों को यह शिक्षा दें कि उन्हें लड़कियों की इज्जत करनी चाहिए। उन्हें नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया से बच्चों को दूर रख उन्हें सही और गलत का फर्क बताना होगा तभी देश में इस तरह के मामलों को खत्म किया जा सकता है।

पोर्न वेबसाइट और सोशल मीडिया से भटक रहे युवा, बच्चों को घर पर दें संस्कार

एसएसपी नीलांबरी जगदले ने कहा कि समाज में इस तरह की हैवानियत कहां से पनप रही है, यह समझना होगा। सोशल मीडिया और पोर्न वेबसाइटों का सुलभ होना, इसका मुख्य कारण है। सोशल मीडिया और इंटरनेट की वजह से युवा भटक रहे हैं। इसलिए पहला प्रयास हमें घर से ही करना होगा। मां-बाप को अपने बेटों को नैतिक शिक्षा देनी होगी और जब भी वह से बाहर जाते हैं तो उनके दोस्तों एवं संगति को भी देखना होगा।

बच्चियों व लड़कियों को बनाना होगा आत्मनिर्भर
एसएसपी ने कहा कि देश की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे अपनी सुरक्षा मुश्किल समय पर खुद भी कर सकें। उनको आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। इससे वे अकेली कहीं भी बिना खौफ के निकल सकें। उन्हें स्कूली स्तर पर ही इसकी ट्रेनिंग सीखनी चाहिए।

चंडीगढ़ की लड़कियों की सुरक्षा को है खास निगरानी
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में लड़कियों की सुरक्षा पर खास निगरानी की जा रही है। इसको लेकर उनकी पुलिस की खास टीम रात के समय ड्यूटी पर रहती है। इसके अलावा रात के समय ड्यूटी करके आने वाली लड़कियों को पुलिस की ओर से लगातार पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed