फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh squash player jaania singh selected for asian junior tournament

भाई ने रैकेट थमाया, पिता ने हौंसला बढ़ाया और देखिए ये बेटी बन गई चैम्पियन

Thu, 01 Jun 2017 04:34 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Jun 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
chandigarh squash player jaania singh selected for asian junior tournament
स्कवैश प्लेयर जानीया सिंह
भाई ने रैकेट थमाया और पिता ने हौंसला बढ़ाया और चैम्पियन बन गई। अब एशियन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप खेलने के लिए जॉर्डन जाएगी। ये हैं चंडीगढ़ की स्कवैश प्लेयर जानीया सिंह। जानीया सिंह का एशियन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। चैंपियनशिप जार्डन में खेली जाएगी।  इस चैंपियनशिप के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इनमें जानीया सिंह चंडीगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी हैं जिसका चयन एशियन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए हुआ हैं।
विज्ञापन


ब्रिटिश ओपन, मलयेशिया एशियन जूनियर चैंपियनशिप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुकी जानीया सिंह इन दिनों जार्डन में होने वाले टूर्नामेंट के लिए के सुबह और शाम कड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं। खुद जानीया सिंह की माने तो एक समय में यह खेल पुरुष वर्ग के लिए ही जाना जाता था, लेकिन अब महिलाएं भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। अन्य लड़कियों को भी इस खेल में हिस्सा लेने के लिए हमेशा प्रेरित करती हूं।
विज्ञापन


भाई और पिता से ली प्रेरणा
कार्मल कांवेंट स्कूल में 10वीं की छात्रा जानीया सिंह के पिता एक बिजनेसमैन हैं। जानीया का भाई इंद्रजीत सिंह स्क्वैश का नेशनल खिलाड़ी है और टॉप 8 में है। भाई इंद्रजीत सिंह और पिता जब खेलने जाते तो उनके साथ कई बार जाना होता। वहीं से इस खेल के प्रति लगाव हुआ। भाई ने रैकेट थमाया और पिता ने उत्साह बढ़ाया तो जानीया ने इसी खेल में आगे बढ़ने की सोची। आज भी जानीया अपने भाई से टिप्स लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा हुआ चयन
जार्डन में होने वाली एशियन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में भारतीय टीम के चयन के लिए चेन्नई में ट्रायल हुआ। इसमें देश से टॉप 8 सीड के खिलाड़ी बुलाए गए। इसके बाद अंतिम टीम का चयन हुआ। इसमें दिल्ली की सान्या, चेन्नई की स्मिता और चंडीगढ़ की जानीया सिंह का नाम भी शामिल रहा।


मिस्र और मलेशिया से मिलेगी टक्कर
जानीया सिंह इन दिनों चंडीगढ़ क्लब के स्क्वैश कोर्ट पर कोच सौरभ नैयर से ट्रेनिंग ले रही हैं। सौरभ 2016 में एशिया चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रह चुके हैं। जानीया ने कहा कि जार्डन में भारतीय टीम को मिस्र और मलयेशिया जो कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं, से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इसके लिए अभी से तैयारियों में जुटी हूं। जानीया का सपना स्क्वैश में दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed