फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh shivers under cold wave, dense fog

Chandigarh News: घनी धुंध के साथ शीतलहर से कंपकपाया चंडीगढ़

Thu, 15 Jan 2026 03:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh shivers under cold wave, dense fog
चंडीगढ़। कोहरे के साथ शीतलहर ने चंडीगढ़ को कंपकंपा दिया है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान वर्ष 2024 में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात का तापमान का अंतर अब धीरे धीरे कम हो रहा है। इसी वजह से ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में जहां कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ से आने जाने वाली उड़ानें भी काफी प्रभावित हुईं। चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 12 उड़ान रद्द रहीं और कई उड़ान एक से डेढ़ घंटा देरी से आईं और गईं। मौसम विभाग ने 14 जनवरी को रेड अलर्ट और 15 जनवरी को आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 16 से लेकर 20 जनवरी तक घनी धुंध की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



वर्ष 2024 में टूटा था रिकाॅर्ड
वर्ष 2024 में 25 जनवरी को चंडीगढ़ के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में सबसे ठंडे दिन का सामना किया था। जबकि दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। यह सामान्य तापमान से 9.9 डिग्री कम रहा था। 8 जनवरी 2013 के बाद यह सबसे कम अधिकतम तापमान था। वर्ष 2013 में दिन का तापमान 6.1 डिग्री था। इससे पहले 2011 में अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री तक गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह उड़ान हुईं कैंसल


मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, सीसीयू, जयपुर, बंगलूरू जाने वाली आठ उड़ान कैंसल रही। वहीं, पुणे, धर्मशाला, दिल्ली और जयपुर से आने वाली चार उड़ान कैंसल रहीं।



मौसम का पूर्वानुमान



15 जनवरी 12 7

16 जनवरी 15 7



17 जनवरी 15 10



18 जनवरी 16 9



19 जनवरी 17 11



कोट्स



अभी सप्ताह तक धुंध होने की संभावना है। मौसम में फिलहाल ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 19 जनवरी तक तापमान में अंतर आ सकता है। -सुरिंदर पाल, निदेशक, मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed