{"_id":"6772fdffe2ce4c784b062070","slug":"chandigarh-shivers-due-to-cold-wave-colder-than-shimla-chandigarh-news-c-16-pkl1043-597269-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शीतलहर से कांपा चंडीगढ़, शिमला से भी रहा ज्यादा ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शीतलहर से कांपा चंडीगढ़, शिमला से भी रहा ज्यादा ठंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को शीतलहर के चलते ठंड ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिनभर सर्द हवाओं के बीच पारा सामान्य से 9 डिग्री नीचे गिरकर 11.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो शिमला के 14.8 डिग्री से भी कम था। इससे पहले दिसंबर 2022 में दिन का तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन और रात के तापमान में महज 1.3 डिग्री का अंतर रहा। ठंड और गिरते तापमान ने शहरवासियों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।
सोमवार को सुबह से ही सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दिन चढ़ने के बावजूद ठंड कम नहीं हुई और दोपहर के समय भी तापमान सामान्य से काफी नीचे बना रहा। शाम होते-होते ठिठुरन और बढ़ गई, जिससे सड़कें खाली नजर आने लगीं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। शहर में 5 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। अमूमन ऐसा नहीं होता है लेकिन सोमवार को दिन और रात के तापमान में महज 1.3 डिग्री का अंतर रहा, यही कारण रहा कि दिन में भी ठंड काफी ज्यादा थी। कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पर गहरा असर डाला। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, जबकि बाजारों और सड़कों पर रौनक कम दिखी। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन
2019 में 8.8 तो 2014 में पहुंचा था 9 डिग्री सेल्सियस पारा
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि वर्ष 2022 में दिसंबर में 11.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। उससे पहले 2019 में 8.8 डिग्री और 2014 में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी ठंड जारी रहेगी। मौसम में अचानक आई इस ठंडक का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। डॉक्टरों ने लोगों को सर्दी, जुकाम और सांस की बीमारियों से बचाव के लिए विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौसम और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड में राहत मिलने की उम्मीद से इन्कार किया है। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुबह और रात के समय बाहर निकलने से बचें।
आज कैसा रहेगा मौसम
सुबह और रात में घना कोहरा रहेगा। इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
कल कैसे रहेगा मौसम
मौसम साफ रहेगा लेकिन सुबह और रात में हल्का कोहरा रह सकता है। दिन में धूप भी निकल सकती है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद