फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, sector15, Bunch of wires hanging above, how will Patel market become smart, city

ऊपर लटक रहा तारों का गुच्छा, कैसे बनेगी पटेल मार्केट स्मार्ट

Sat, 19 Nov 2022 09:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, sector15, Bunch of wires hanging above, how will Patel market become smart, city
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी परियोजना में नगर निगम पटेल मार्केट को मॉडल फूड स्ट्रीट बनाना चाहता है, लेकिन बिजली के लटकते तारों का गुच्छा बाधा बन रहा है। दुकानदारों का कहना है कि कुछ दिन पहले मार्केट के पास लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद एक दुकान में नुकसान हो गया था। उसके बाद बिजली विभाग ने नए तार डालकर मीटर एक बॉक्स में लगा दिए हैं। वहीं तारों को ऊपर एक साथ बांध दिया है। किसी भी दुकान का तार खराब हुआ तो उस गुच्छे में अपने तार को पहचानना दुकानदार के लिए मुश्किल भरा होगा। दूसरी ओर दुकान से मीटर की दूरी बढ़ गई तो अब उस केबल का खर्च भी दुकानदार को वहन करना होगा। जब मार्केट स्मार्ट होनी है तो तारों को अंडरग्राउंड क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि स्मार्ट सिटी तारों को अंडरग्राउंड करने की बात कर रहा है, लेकिन चल पुराने ढर्रे पर रहा है। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर से नए तार तो डाल दिए, लेकिन उन्हें एक गुच्छे बनाकर ऊपर लटका दिया है। दूसरी ओर मीटर दुकानों के सामने से निकालकर बॉक्स में लगा दिए हैं। एक बॉक्स में लगभग 20 से ज्यादा मीटर हैं। एक मीटर में आग लगी तो सभी खराब होंगे। दूसरी ओर बिजली विभाग के अनुसार मीटर से आगे निकलने वाले तार का खर्च उपभोक्ता को देना होता है। कई दुकानों की मीटर से दूरी 30 से 50 मीटर तक हो गई है। ऐसे में उनके ऊपर और खर्च बढ़ गया है। दुकानदारों ने बताया कि वर्ष 1992 में मार्केट बनी थी तबसे अब तक यहां तार नहीं बदले गए थे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना से बनना है मॉडल फूड स्ट्रीट
दुकानदारों ने कहा कि पटेल मार्केट में पीछे की तरफ ढाबे और अन्य खानपान की दुकानों का सौंदर्यीकरण किया जाना है। यहां तारों को अंडरग्राउंड करने से लेकर फुटपाथ, लोगों के सेल्फी स्टैंड सहित कई काम होने हैं, लेकिन मार्केट के सामने से झूलते बिजली के तार तो मार्केट की सुंदरता पर धब्बे का काम करेंगे। वहीं जब लोग यहां आएंगे तो उनकी जान का खतरा भी बना रहेगा। जब पूरे शहर में तारों को अंडरग्राउंड करने का काम होना है तो यह दो बार रुपये बर्बाद करने का क्या फायदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
तार अंडरग्राउंड होने चाहिए थे। दुकानदारों की मांग बिल्कुल सही है। इसके लिए प्रशासन से बातचीत करेंगे। मॉडल फूड स्ट्रीट में इसका प्रावधान है इसलिए इसे आपसी तालमेल से पहले ही कराने का प्रयास करेंगे।

- सौरभ जोशी, क्षेत्रीय पार्षद
हमने तारों को पहले से ज्यादा मोटा कर दिया है। पहले तारों से ही दुकानदारों की तिरपाल छूती रहती थी। इससे खतरा रहता था इसलिए तारों को ऊपर इकट्ठा करके बांध दिया है।
- बलवीर, एसडीओ, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed