{"_id":"48486e6e20b7e62f58feb5985a26967e","slug":"chandigarh-sector-18-road-broke-in-six-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ करोड़ से बनी सड़क छह माह में ही टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ करोड़ से बनी सड़क छह माह में ही टूटी
नीरज कुमार/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Dec 2013 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह महीने में ही सेक्टर-18 में बनी करीब आठ करोड़ की सड़क दम तोड़ने लगी है। इसके कारण यहां के निवासियों में रोष है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि आखिर छह महीने में वी-6 की सड़क टूटने क्यों लगी। इसकी जांच होनी चाहिए। कई जगह पैच वर्क भी शुरू हो गई है।
यहां टूटी है सड़क
कोठी नंबर-1136 के साथ सड़क टूटी है, कोठी नंबर 1051 से लगते सड़क के टूटने के कारण बजरी निकाली शुरू हो गई है।
आर्य समाज सेक्टर-18 सी के सामने भी सड़क टूट गई है। 1288 के सामने के अलावा अन्य जगहों पर भी भी टूट गई है।
यहां काम नहीं हुआ
वी-5 सड़क आधी बनी है। सेक्टर-21 से 18 में वी-5 सड़क जो श्री राधा कृष्ण मंदिर से होते हुए टैगेर थियेटर को जाती है। वह सड़क अभी अधूरी पड़ी है।
कोठी नंबर 1200 से 1207 तक की सड़क को एक वर्ष पहले इसके मरम्मत के लिए मशीन से खुरच दिया। लेकिन अभी तक नहीं बनी।
यह कहना है लोगों का
कोठी नंबर 1042 निवासी भारत भूषण का कहना है कि नई बनी सड़क टूट रही है। कोई देखने वाला नहीं है। 1041 निवासी अजय सिक्का का कहना है कि सड़क टूट रही है।
पानी एकत्र हो जाता है। कोई तो सुने। 1119 निवासी श्यामलाल गर्ग कहते हैं कि लोग दुखी हैं जांच होनी चाहिए। इससे अच्छी तो पहले वाली सड़क थी।
सेक्टर-18 आरडबल्यूए के अध्यक्ष और संयुक्त सचिव फॉसवेक चंडीगढ़ सुनील चोपड़ा ने बताया कि अब बहुत हो गया। छह महीने में ही सड़क कैसे टूटने लगी। इसकी जांच होनी चाहिए। नगर निगम कार्यालय में कमिश्नर के सामने धरना ही हल है। विजिलेंस जांच करवाने के लिए संघर्ष करेंगे। गवर्नर से मिलेंगे। यदि अधिकारी नहीं सुने तो अदालत भी जाएंगे।
एरिया पार्षद मुकेश बस्सी ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी है। अधिकारियों को सड़कों की खराब हालत के बारे में ध्यान में ला दिया है।
नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर मुकेश आनंद ने बताया कि पानी के कारण सड़के खराब होती हैं। पूरे शहर में वी-6 सड़कों पर लोग अपनी कारें धोते हैं। घरों की फर्श धोकर पानी सड़क पर बहा देते हैं। रोड गली दूर होती है। वी-6 की सड़कों की थिकनेस कम होती है। इसके कारण पानी पड़ने से सड़कें टूट जाती हैं। पानी आने पर तो एक महीना में ही सड़कें टूटने लगती हैं। कुछ सड़कों को खुरचा गया है। ऊंची सड़कें थी। लोगों को परेशानी हो रही थी। ठंड के कारण सड़क बनाना बंद किया गया है। 15 फरवरी के बाद सड़कें बननी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन