फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh sector 17 Shivalik View Hotel police update news

चंडीगढ़ में माॅक डि्रल: शिवालिक व्यू होटल में बम की सूचना पर दाैड़ी पुलिस, बरामदगी के बाद स्टाफ भेजा अंदर

Sat, 11 Jan 2025 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 01:36 PM IST
सार

सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन सेल, बम डिटेक्शन, एनडीआरएफ, सेक्टर 17 थाना पुलिस समेत अन्य टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
chandigarh sector 17 Shivalik View Hotel police update news
चंडीगढ़ में माॅक डि्रल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित शिवालिक व्यू होटल में बम मिलने की सूचना से शनिवार को हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन सेल, बम डिटेक्शन, एनडीआरएफ, सेक्टर 17 थाना पुलिस समेत अन्य टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस ने बम बरामद कर लिया और स्टाफ को अंदर जाने दिया। ये माॅक डि्रल थी। 
विज्ञापन


दरअसल पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि शिवालिक व्यू होटल में बम नुमा वस्तु है। सूचना मिलने के बाद सबसे पहले पीसीआर, फिर दमकल विभाग और फिर एंबुलेंस पहुंचीं। जिसके बाद ऑपरेशन सेल, बम डिटेक्शन, सिविल डिफेंस और अन्य टीमों ने मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन शुरू किया। 



सूचना मिलने के बाद सबसे पहले पुलिस ने होटल से ग्राहकों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बम डिटेक्शन टीम ने बम को ढूंढा और सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद डीएसपी ऑपरेशन विकास शोकंद, इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह, सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सेंट्रल डिविजन के एसएचओ रोहित कुमार और अन्य अधिकारी पहुंचे। होटल से 100 मीटर दूर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन है। सूचना मिलने के बाद एसएचओ रोहित कुमार ने टीम के साथ होटल को खाली करवाया।

इसके बाद होटल स्टाफ और अन्य लोगों को पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी के मद्देनजर यह मॉक ड्रिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed