{"_id":"664fd0c7ce3afc04a003e8f9","slug":"chandigarh-sahitya-academy-seeks-applications-from-writers-till-july-5-chandigarh-news-c-16-pkl1043-427664-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ साहित्य अकादमी लेखकों से 5 जुलाई तक मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ साहित्य अकादमी लेखकों से 5 जुलाई तक मांगे आवेदन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ साहित्य अकादमी ने चंडीगढ़ के लेखकों, कवियों और उपन्यासकारों से आवेदन मांगे हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत और पंजाबी में लिखी रचनाएं शामिल की जाएंगी। ऐसी रचनाएं जो अभी तक प्रकाशित नहीं हुई हैं। अकादमी में आई रचनाओं को प्रकाशित करवाने के लिए लेखकों को ग्रांट मिलेगी। इसमें कई कैटेगरी हैं। इसमें कविता, लघु कहानियां, उपन्यास, नाटक और बाल साहित्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें आवेदन करना है, वे सेक्टर-38 के रानी लक्ष्मी बाई महिला भवन स्थित साहित्य अकादमी के कार्यालय में 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने बताया कि लघु कहानियों के लिए कम से कम 30 हजार शब्द होने चाहिए। कविता के लिए कम से कम 70 पेज और नाटक के लिए कम से कम 30 पेज होना जरूरी है, जिन्हें पिछले वर्ष ग्रांट मिल चुका है वे इसमें भाग नहीं ले सकते। उन्होंने यह भी कहा कि जिन्हें तीन बार ग्रांट मिल चुका है वे भी आवेदन नहीं कर सकते हैं।