Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's second consecutive defeat in the Syed Mushtaq Ali Trophy

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चंडीगढ़ की लगातार दूसरी हार

Wed, 19 Oct 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's second consecutive defeat in the Syed Mushtaq Ali Trophy
चंडीगढ़। लखनऊ में खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में चंडीगढ़ को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को कप्तान मनन वोहरा की अर्ध शतकीय पारी के बावजूद भी चंडीगढ़ को छत्तीसगढ़ से आठ विकेट से हार मिली।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन बनाए। टीम की शुरुआत की खराब रही। सलामी बल्लेबाज शिवम भांबरी (6) रन और विकेट कीपर बल्लेबाज अर्जित सिंह (4) रन बनाकर चलते बने। पिछले मैच में अर्धशतक जड़ चुके भागमेंदर लादेर (16) रन पर जल्द पैवेलियन लौटे। इससे स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 55 रन हुआ। दूसरे छोर पर टिके कप्तान मनन वोहरा के साथ राजअंगद बावा ने चौथे विकेट के लिए 54 रन की सांझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। बावा ने 30 रन, गौरव पुरी ने 18, मनन वोहरा ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 43 गेंदों पर 52 रन बनाए। अंकित कौशिक (12) रन और गुरिंद्र सिंह (9) रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 19 ओवर में दो विकेट पर 151 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया ने शानदार (60) रन और अमनदीप खरे ने (73) रनों की मैच विजेता पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed