{"_id":"5f19efcb8ebc3e9fab3b0cd4","slug":"chandigarh-s-manimajra-warnings-panna-sweets-warn-challan-chandigarh-news-pkl3823541171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के मनीमाजरा में चेतावनी पर भी नहीं चेते पन्ना स्वीट्स का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के मनीमाजरा में चेतावनी पर भी नहीं चेते पन्ना स्वीट्स का कटा चालान
विज्ञापन
मनीमाजरा। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहर में स्वीट्स हाउस चलाने वाले कुछ दुकानदार मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कोरोना को लेकर सरकार की गाइडलाइन का मजाक उड़ाया जा रहा है। दुकानों पर जमा होने वाली भीड़ से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
कोरोना की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने पन्ना स्वीट्स का चालान किया है। बस स्टैंड के नजदीक स्थित पन्ना स्वीट्स पर अकसर भीड़ जमा रहती है। चालान करने से पहले पुलिस ने पन्ना स्वीट्स के संचालकों को दो बार दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए चेतावनी भी दी थी, लेकिन जब इसका कोई असर नहीं हुआ तो पुलिस ने वीरवार को उसका चालान कर दिया।
थाना प्रभारी नीरज सरना ने कहा कि इलाके में फ्लैग मार्च और व्यापारियों के साथ मीटिंग कर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के साथ मॉस्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इलाकेेेे के कई दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। पुलिस ने कई बार चेतावनी देकर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई दुकानदार लापरवाही बरत रहे हैं। वीरवार को बस स्टैंड के नजदीक स्थित पन्ना स्वीट्स व कुछ अन्य दुकानदारों का चालान किया गया।