फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's electricity will be privatized by the end of the year

साल के अंत तक निजी हाथों में होगी चंडीगढ़ की बिजली, प्रशासन को जनवरी में पूरा करना है काम

Sun, 12 Jul 2020 06:20 PM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jul 2020 06:20 PM IST
सार

  • केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ पर बनाया दबाव, प्रशासन को जनवरी में पूरा करना है काम
  • कंसल्टेंट हायर, बिजली विभाग के निजीकरण की प्रक्रिया को लेकर तैयार हो रहा खाका

विज्ञापन
Chandigarh's electricity will be privatized by the end of the year
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल के अंत तक शहर की बिजली प्राइवेट कंपनियों के हाथों में होगी। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को जनवरी 2021 तक का समय दिया है, लेकिन प्रशासन इस काम को साल के अंत तक ही पूरा कर लेना चाहता है। बीते दिनों पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीके मिश्रा, कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा और गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के साथ वीसी के जरिये हुई बैठक में भी शहर के बिजली के निजीकरण को लेकर चर्चा की गई थी।

विज्ञापन


शहर के बिजली विभाग को किस तरह से प्राइवेट हाथों में दिया जा सकता है, इसके लिए कंसल्टेंट हायर करने की प्रक्रिया पिछले साल ही शुरू हो गई थी। कई बार टेंडर किए गए, जिसमें पावर फाइनेंस कारपोरेशन ने एक इंटरनेशनल कंपनी डेलॉयट को निजीकरण के सभी पेंच को सुलझाने का काम सौंपा है। यह कंपनी शहर के बिजली विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों, पावर सप्लाई समेत कई अन्य तरह की जानकारियों को एकत्रित कर रही है। इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन


इसी आधार पर निजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। गौरतलब है कि शहर में इस समय 2.47 लाख लोग बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 2.14 लाख लोग घरेलू बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि अन्य कॉमर्शियल, स्माल पावर, पब्लिक लाइटिंग और कृषि के कनेक्शन हैं। चंडीगढ़ की अपनी खुद की बिजली नहीं है, वह डिस्ट्रीब्यूशन का काम करता है। इसके बावजूद पिछले कई साल से विभाग लाभ में ही चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बिजली को निजी हाथों में देने पर आतुर है प्रशासन?

जब पूरा देश कोविड 19 महामारी से लड़ रहा है खासकर स्वास्थ्य, सफाई और बिजली सेक्टर में लगे सरकारी कर्मचारी कोरोना वॉरियर्स की अहम भूमिका अदा कर रहे हैं और ऐसे संकट के दौर में बिजली विभाग को निजी हाथों में देने पर प्रशासन क्यों आतुर है, इसे लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह सवाल प्रशासन के कई अधिकारियों से पूछा गया, जिस पर ज्यादातर का कहना था कि यह फैसला केंद्र सरकार का है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज पर चौथी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेशों में बिजली वितरण का निजीकरण करने की घोषणा की थी।

कंपनिया सेवा करने नहीं, मुनाफा कमाने आएंगी
चंडीगढ़ का बिजली विभाग पहले ही काफी बेहतर काम कर रहा है। प्रशासन भले कह रहा है कि बिजली के निजीकरण से कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन हकीकत यह है कि प्राइवेट कंपनियां सेवा करने शहर में नहीं आएंगी, बल्कि मुनाफा कमाने के लिए काम करेंगी। ऐसे में जब पंजाब, हरियाणा के मुकाबले शहर की बिजली सस्ती है तो क्या गारंटी है कि दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। - गोपाल दत्त जोशी, जनरल सेक्रेटरी, यूटी पावरमैन यूनियन (चंडीगढ़)

बिजली विभाग के निजीकरण से नुकसान होना तय
बिजली के निजीकरण को लेकर शुरू में कई फायदे गिनाए जाएंगे लेकिन बाद में कंपनियां अपना मुनाफा देखेंगी। निजीकरण से नुकसान होना तय है। कर्मचारियों को भी कई तरह की मुश्किलों का कामना करना पड़ेगा। नगर निगम के कॉरपोरेशन बनने के वक्त कई तरह के सपने दिखाए गए थे, लेकिन आज हकीकत यह है कि नगर निगम के पास अपने कर्मचारियों को सैलरी देने तक के पैसे नहीं है। - बलविंदर सिंह, प्रेसिडेंट, चंडीगढ़ सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन (यूटी)

केंद्र सरकार ने सभी केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली के निजीकरण का फैसला किया है। चंडीगढ़ में भी इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जनवरी 2021 तक का समय है लेकिन हम इससे पहले निजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे।  - मनोज परिदा, एडवाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed