फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's Atul commanded the Indian team for the Asian Handball Championship

एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ के अतुल को भारतीय टीम की कमान

Tue, 18 Jan 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's Atul commanded the Indian team for the Asian Handball Championship
चंडीगढ़। शहर के अतुल कुमार को 20वीं एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय सीनियर हैंडबॉल टीम का कप्तान बनाया गया है। एशियन चैंपियनशिप का आयोजन सऊदी अरब में 18-31 जनवरी तक किया जाना है। इसमें हिस्सा लेने के लिए भारतीय हैंडबॉल टीम सोमवार को सऊदी अरब के लिए रवाना हो गई। कप्तान बनाए जाने के बाद अतुल के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में भारत सहित अन्य देशों की 18 हैंडबॉल टीमें भाग ले रही हैं। भारतीय टीम में अतुल कुमार के साथ तीन और खिलाड़ी मितुल, अभिषेक और अर्जुन भी शामिल हैं। ये चारों सेक्टर-8 स्थित डीएवी हैंडबॉल सेंटर के ट्रेंनी हैं। शहर के चारों खिलाड़ियों को चंडीगढ़ हैंडबॉल एसोसिएशन के प्रधान राहुल तलवार, कोच रविंदर सिंह लाड़ी और डॉ. सुनील कुमार ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

अतुल बोले- भारतीय टीम को चार टीमों से मिलेगी कड़ी टक्कर
भारतीय कप्तान अतुल कुमार ने बताया कि एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मजबूत टीम चुनी है। पहले ट्रायल उसके बाद कैंप में टीम के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। एशियन चैंपियनशिप में पूरी तैयारी के साथ टीम इंडिया उतरेगी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भारत को कतर, बेहरीन, कोरिया और सऊदी अरब की टीमों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कोचों की बदौलत यहां तक पहुंचा
कप्तान अतुल कुमार ने शहर के यूटी खेल विभाग के सीनियर हैंडबॉल कोच रहे रविंदर सिंह लाड़ी से हैंडबॉल की शुरुआती ट्रेनिंग ली। लाड़ी ने उन्हें तराशकर एक बेहतरीन खिलाड़ी बनाया। इसके बाद सेक्टर- 8 में हैंडबॉल कोच डॉ. सुनील कुमार ने कोचिंग दी। अतुल ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में दोनों कोचों की कड़ी मेहनत छुपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed