फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Rose Garden, Baba remained standing at Matka Chowk, kisan protest

नई जगह तंबू गाड़कर मटका चौक पर ही बाबा ने जमाया डेरा

Wed, 23 Jun 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Rose Garden, Baba remained standing at Matka Chowk, kisan protest
चंडीगढ़। किसानों के समर्थन में लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे बाबा लाभ सिंह मटका चौक से हटने को तैयार नहीं हैं। मंगलवार को वह तेज धूप में बिना तंबू के चौक पर बैठे रहे। उनके साथ कुछ समर्थक भी थे।
विज्ञापन

सेक्टर 17 थाना पुलिस ने सोमवार को बाबा लाभ सिंह का तंबू मटका चौक से उखाड़ दिया था। इसके बाद उनके समर्थकों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। करीब छह घंटे बाद पुलिस ने इस सहमति पर बाबा को छोड़ा कि उन्हें मटका चौक से करीब 100 मीटर दूर रोज गार्डन के पास बैठना होगा।
विज्ञापन

थाने से छूटने के बाद सोमवार रात को भी बाबा अपने समर्थकों के साथ मटका चौक पर जा डटे। मंगलवार को भी बाबा मटका चौक पर ही बैठे रहे जबकि रोज गार्डन के पास गाड़ा गया उनका तंबू खाली पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटका चौक से अक्सर लगता है वीआईपी रूट
मटका चौक पर अक्सर वीआईपी रूट लगता रहता है। गत दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काफिले को एक निहंग ने रोकने की कोशिश की थी। इसके चलते पुलिस ने बाबा को कई बार हटाने की कोशिश की है, लेकिन समर्थकों के चलते वह नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed