फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh rose festival second day

रोज फेस्टिवलः दूसरे दिन जमकर मचा धमाल

Sun, 21 Feb 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Feb 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
chandigarh rose festival second day

तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन खूब धमाल मचा। वीकएंड होने से दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रही। फेस्टिवल के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साह से हिस्सा लिया।  

विज्ञापन


रोज किंग और क्वीन में मचाई वरिष्ठ नागरिकों ने धूम
वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन का बेहतर मंच प्रदान करते हुए सीनियर सिटीजन कैटेगरी में रोज किंग और क्वीन चुने गए। इस दौरान बेस्ट कपल, रोज किंग और क्वीन का भी चयन किया गया। बेस्ट कपल का खिताब मिस्टर और मिसेज सभ्रवाल ने जीता, जबकि रोज किंग का खिताब लगातार दूसरी बार वीके सभ्रवाल ने जीता।
विज्ञापन


रोज क्वीन इंद्र वर्षा वर्मा चुनी गईं। कार्यक्रम के दौरान मुुख्य अतिथि के तौर पर उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी, एडीसी कशिश मित्तल उपस्थित थे। चंडीगढ़ डीसी अजीत बालाजी जोशी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को इस प्रतियोगिता में भाग लेता देख बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज प्रिंस और प्रिंसेज का भी हुआ चयन
एक  से तीन साल के बच्चों के बीच रोज प्रिंस और प्रिंसेज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता को शुरू करने से पहले नगर निगम की तरफ से भाग लेने वाले सभी बच्चों को रंग-बिरंगे टेडी वियर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद एक से डेढ़, डेढ़ से दो और दो से तीन साल की कैटेगरी में प्रतियोगिता कराई गई।

इसमें एक से डेढ़ वर्ष में रोज प्रिंसेज का खिताव बेमीरा ने, डेढ़ से दो वर्ष में मोरिशा शर्मा और दो से तीन वर्ष में परीक्षा मल्होत्रा ने बाजी मारी। वहीं इस दौरान रोज प्रिंस में एक से डेढ़ वर्ष में वीर विक्रम सिंह, डेढ़ से दो में दो बच्चे रोनित व अंकुर शर्मा और दो से तीन वर्ष में पुखराज बब्बर ने बाजी मारी। इस दौरान पतंगबाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें भी शहर के लोगों ने उत्साह से भाग लिया।

फोटोग्राफी में विवेक शर्मा पहले स्थान पर
रोज फेस्टिवल में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दो कैटेगरी में प्रतिभागियों को चुना गया। प्रोफेशनल कैटेगरी में पहला स्थान विवेक शर्मा, दूसरा स्थान जगदीश सिंह और तीसरा स्थान अनु किरण ने हासिल किया। जबकि एक अन्य प्रतियोगिता में पहला स्थान मन करनजीत सिंह, दूसरा स्थान नवीन चंदर और तीसरा स्थान राजेश खुराना ने हासिल किया।

 
जैजी बी ने मचाया धमाल
चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में जैजी बी ने प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। जैजी बी ने जैसे ही गबरू वी डीजे ते रीपीट बजता, बोली तेरी वी रकाने वार वार बजदी की प्रस्तुति दी तो यहां पर मौजूद लोग झूम उठे। इस दौरान लेजर वैली में लोगों की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed