फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh rose festival schedule, must visit

रोज फेस्टिवल के लिए सज गया रोज गार्डन, ये रहेगा शेड्यूल

Thu, 18 Feb 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Feb 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
chandigarh rose festival schedule, must visit

तीन दिवसीय 44वें रोज फेस्टिवल का आगाज कल से होगा। इसका उद्घाटन सांसद किरण खेर करेंगी। इस बार रोज फेस्टिवल में आने वाले लोगों को फ्री वाई फाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रोज गार्डन को पूरा वाई फाई जोन बनाया जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी बुधवार को नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था ने दी। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस दौरान नगर निगम अब तक के मेयर और कमिश्नर को सम्मानित भी किया जाएगा। रोज गार्डन में अंदर फूड प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


फ्लावर कंपीटीशन का भी आयोजन
मेयर अरुण सूद ने बताया कि रोज गार्डन में फ्लावर कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें फ्लावर हैट, रोज क्विज, रोज प्रिंस  एंड प्रिंसेज, रोज किंग एंड क्वीन, काइट फ्लाइंग और स्पॉट पेंटिंग का आयोजन किया जाएगा।  नगर निगम के माली, सफाई कर्मचारी, सीवरमैन को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ के पर्यटन निदेशक जितेंद्र यादव ने बताया कि 19 फरवरी को स्वास्तिक बैंड के रंजीत बावा की प्रस्तुति शाम 6:30 बजे होगी। 20 फरवरी को पंजाबी गायक जैजी बी प्रस्तुति देंगे। वहीं 21 फरवरी को गायक सुखविंदर सिंह परफार्म करेंगे।

ये सभी कार्यक्रम शाम 6:30 बजे आयोजित किए जाएंगे। फेस्ट के दौरान लेजर वैली में डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता और पंजाबी गायक जैजी बी उपस्थित थे।


माली बुधराम बनेंगे विशेष अतिथि

रोज गार्डन में साल 2011 से काम कर रहे माली बुधराम 21 फरवरी को रोज फेस्टिवल के पुरस्कार वितरण समारोह में विशेष अतिथि बनेंगे। मेयर अरुण सूद की सरकारी गाड़ी में बुधराम अपने सेक्टर-23 स्थित घर से रोज गार्डन आएंगे। बुधराम ने बताया कि उन्हें काफी खुशी हो रही है। उनकी मेहनत रंग लाई है। रोज गार्डन में फूलों की देखभाल वह अपने बच्चों की तरह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। उधर, बुधवार को मेयर अरुण सूद ने रोज गार्डन में तैयारियों का जायजा लिया।
 
यह है शेड्यूल
19 फरवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रम
-  11 बजे सांसद किरण खेर करेंगी उद्घाटन
 - 11:10 बजे ब्रास एंड पाइप बैंड कंपटीशन
- 11:20 बजे फ्लावर कंपटीशन
 - 11:25 बजे एनजेडसीसी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम
 - 12:30 बजे फॉक डांस कंपटीशन
 - 3:30 बजे मिस एंड मिस्टर रोज कंपटीशन
 - 5 बजे हास्य कवि सम्मेलन में मशहूर कवि अशोक चक्रधर सहित आएंगे अन्य कवि।

20 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम

 - 9 बजे रोज प्रिंस एंड प्रिंसेज कंपटीशन
- 10:20 बजे फोटोग्राफी एग्जीबिशन
 - 10:35 बजे परंपरागत फोक डांस
- 11 बजे काइट फ्लाइंग कंपटीशन
 - 11: 30 बजे रोज किंग एंड क्वीन कंपटीशन सीनियर सिटीजन वर्ग में प्रतियोगिता।
- 2 बजे रोज क्विज
 - 3:30 बजे ब्लाइंड इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे
 - 5 बजे क्लासिकल इवनिंग पंडित छन्नू लाल मिश्रा की प्रस्तुति

21 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम
 - 10:30 बजे स्पाट पेंटिंग कंपटीशन
- 10:40 बजे परंपरागत फोक डांस
 - 11:30 बजे अंताक्षरी
 - 3 बजे क्लोजिंग सेरेमनी और पुरस्कार वितरण समारोह
- 4 बजे परंपरागत फोक डांस
 - 5 बजे इंडियन आइडल जैसीम, अनुज शर्मा, गुलशन टंडन की बैंड परफार्मेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed