{"_id":"d66ed329cc170b842d2b65c1d610533b","slug":"chandigarh-rose-festival-schedule-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज फेस्ट में इस बार हुस्न का जलवा, पढ़ें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज फेस्ट में इस बार हुस्न का जलवा, पढ़ें पूरा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Feb 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाबों की भीनी भीनी खुशबू के बीच फैशन का जलवा आपने शायद ही देखा हो। अब यह जलवा आपको चंडीगढ़ में होने वाले रोज फेस्टिवल में दिखाई देगा। इस फेस्टिवल का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में होने जा रहा है। इसके आगाज पर हुस्न का जलवा भी दिखाई देगा।
विज्ञापन
इस फैशन शो में चंडीगढ़ की माडल वान्या मिश्रा के साथ बॉलीवुड की माडल्स अपना जलवा बिखेरेंगी। चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल का आगाज 20 फरवरी को होगा। इसमें बालीवुड नाइट का आयोजन भी किया जाएगा। यहां सुप्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो के साथ पंजाब के सिंगर शैरी मान भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
यह होंगे कार्यक्रम
20 फरवरी फैशन शो
21 फरवरी बाबुल सुप्रियो नाइट
22 फरवरी शैरी मान नाइट
बाबुल सुप्रियो
बाबुल सुप्रियो किसी परिचय के मोहताज नहीं। उन्होंने सत्तर इंडियन फिल्म में प्ले बैक सिंगिंग की। वह भाजपा सरकार में मंत्री हैं। बाबुल सुप्रियो ने बंगाली फिल्मों और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग की। हैल्लो ब्रदर और खिलाड़ियों के खिलाड़ी जैसी फिल्मों में प्ले बैक सिंगिंग की।
विज्ञापन
शैरी मान
बालीवुड और पंजाबी सिंगर शैरी मान यार अनमुल्ले के लिए खासे जाने जाते हैं। उनके गाए गीत पूजा किवे आं... और आटे दी चिड़ी काफी लोकप्रिय हैं। शैरी मान ने पंजाबी फिल्म ओए होए प्यार हो गया से डेब्यू किया।
पार्कों की खूबसूरती पर कंपटीशन
17 फरवरी
रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपे गए पार्कों पर एक कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा। यह कंपटीशन उन पार्क के बीच होगा। इसके लिए दस एंट्री आईं हैं।
18 फरवरी
सिटी के चौक पर लगाए गए फ्लावर्स का कंपटीशन होगा। जिसके लिए 18 फरवरी को टीम जज करेगी।
19 फरवरी
गमलों के प्लांट का कंपटीशन किया जाएगा। जिसमें गमलों में करीने से लगाए गए फ्लावर्स का निरीक्षण होगा।
20 फरवरी
कट फ्लावर सेक्शन का निरीक्षण किया जाएगा। इसमें बेस्ट को सेलेक्ट किया जाएगा।