{"_id":"612a9c008ebc3e61d730bbf2","slug":"chandigarh-rla-line-is-long-for-rc-license-to-come-after-months-chandigarh-news-pkl4249584115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएलए से स्लॉट बढ़ाए, फिर भी लोगों का इंतजार नहीं हो रहा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएलए से स्लॉट बढ़ाए, फिर भी लोगों का इंतजार नहीं हो रहा खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) के कार्यालय में अप्वाइंटमेंट की संख्या बढ़ाने के बावजूद लोगों को आरसी, लाइसेंस और ड्राइविंग टेस्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों की शिकायत है कि कार्यालय की ओर से समय नहीं मिलने से उनके काम लटके हुए हैं, ऐसे में अप्वाइंटमेंट के स्लॉट को बढ़ाया जाए।
आरएलए के अधिकारियों का कहना है कि वह रोजाना 700 लोगों को अप्वाइंटमेंट दे रहे हैं, जो कोरोना से पहले की संख्या से भी ज्यादा है। विभाग के इस दावे के बावजूद अगले एक महीने तक के सभी अप्वाइंटमेंट बुक हैं और अब किसी को अगर आरसी, लाइसेंस और ड्राइविंग टेस्ट के लिए आवेदन करना है तो एक महीने तक इंतजार करना पड़ेगा।
इसको लेकर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव विनायक बंगीआ और युवा नेता सुनील यादव ने परिवहन विभाग के सचिव को एक पत्र भी लिखा है। विनायक का कहना है कि जैसे ही लाइसेंस के लिए अप्वाइंटमेंट लेने की कोशिश करते हैं तो अप्वाइंटमेंट फुल का मैसेज आता है। यह सब कुछ कम स्लॉट होने की वजह से ही हो रहा है। आरएलए की अप्वाइंटमेंट में जो दिक्कतें आ रही हैं, चंडीगढ़ प्रशासन को उस तरफ भी ध्यान देना चाहिए। सुनील यादव का कहना है कि प्रशासन द्वारा सभी सरकारी कामों को करने के लिए शहर को खोला जा सकता है तो आरएलए कार्यालय में जनता को परेशान क्यों किया जा रहा है। अप्वाइंटमेंट नहीं मिलने से लर्निंग लाइसेंस, रेगुलर लाइसेंस और आरसी से जुड़े कामों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द ऑनलाइन स्लॉट बढ़ाए जाएं ताकि लोग लाइसेंस, आरसी हासिल कर सकें।
विज्ञापन
समीक्षा कर अप्वाइंटमेंट स्लॉट को बढ़ाने पर लिया जाएगा फैसला : प्रद्युम्न सिंह
आरएलए प्रद्युम्न सिंह का कहना है कि वर्तमान में एक महीने के लिए अग्रिम अप्वाइंटमेंट बुक की जा रही हैं। विभाग अप्वाइंटमेंट को अभी दो या तीन महीने के लिए नहीं खोल रहा है, क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका है। ऐसे में अगर लहर आती है तो बुकिंग पहले की तरह ही फिर रद्द करनी पड़ सकती है। इससे लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है, इसलिए अभी एक महीने के अप्वाइंटमेंट स्लॉट के साथ ही काम किया जा रहा है। हालांकि अगर लोग स्लॉट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं तो एक समीक्षा कर स्लॉट को बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि आरएलए को कोरोना के केस कम होने के बाद एक जून से खोला गया था। यहां पहले कई लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे। फिर से ऐसा न हो, इसलिए आरएलए में बिना अप्वाइंटमेट किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। एक समय पर लोगों की भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए लोगों के लिए अलग-अलग स्लॉट बनाए गए हैं।