{"_id":"57244e164f1c1b5e0ca91d99","slug":"chandigarh-resident-ritwik-singh-become-youth-ambassador-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के रित्विक सिंह होंगे अमेरिका में भारत के यूथ एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के रित्विक सिंह होंगे अमेरिका में भारत के यूथ एंबेसडर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
रित्विक सिंह पर उनके मां बाप और स्कूल के साथ ही पूरे शहर को गर्व
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 29 निवासी रित्विक सिंह पर उनके मां बाप और स्कूल के साथ ही पूरे शहर को गर्व है। कैनेडी-लूगर यूथ एक्सचेंज एंड स्टडी एब्रॉड प्रोग्राम के तहत रित्विक अमेरिका जाएंगे। इसके साथ देश के 40 बच्चों का चयन किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत रित्विक एक साल तक यूएसए में भारत की तरफ से यूथ एंबेसडर के तौर पर रहेगा। इस दौरान वह अमेरिकी संस्कृति और शिक्षा पद्धति का बारीकी से अध्ययन करेगा। रित्विक सेक्टर 29 स्थित ट्रिब्यून मॉडल स्कूल में दसवीं क्लास में पढ़ रहा है।
रित्विक ने बताया कि यूएस में जाने को लेकर वह काफी उत्साहित है। यूएस में उसका यह एक साल सिर्फ 365 दिन नहीं, बल्कि यह समय उसक ी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। रित्विक अमेरिका में एक साल अपने परिवार के एक सदस्य के साथ रहगा। इस दौरान वह वहां के हाई स्कूलों में जा कर छात्र- छात्राओं से इंटरेक्टशन करेगा और वहां की शिक्षा प्रणाली के बारे में जानेगा। उसे वहां के लोगों से मिलने, उनकी संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा। रित्विक इस मौके को वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कौशल को बढ़ाने और कैरियर के अवसर के रूप में देख रहा है।
स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रिंसिपल वंदना सक्सेना ने कहा कि रित्विक का इस प्रोग्राम के लिए चयन होना स्कूल के साथ साथ पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। प्रिंसिपल ने बताया कि कैनेडी-लूगर यूथ एक्सचेंज एंड स्टडी एब्रॉड प्रोग्राम के तहत चयन के लिए 12 स्टेज से छात्रों को गुजरना पड़ता है। जिसके लिए प्रक्रिया पिछले साल मई में शुरू हो गई थी। रित्विक को इसके तहत निबंध लेखन, अंग्रेजी उच्चारण, ग्रुप एक्टिविटी और पर्सनल इंटरव्यू लिए गए। इन सारी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद उसका चयन किया गया। रित्विक देश के 40 छात्रों में शामिल है जिनका अमेरिका में यूथ एंबेसडर के तौर पर चयन किया गया है। ये कार्यक्रम पूरी तरह यूएसए स्टेट डिपार्टमेंट के सहयोग से आयोजित होता है। इसमें सौ फीसदी स्कालरशिप है।