फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh registered their biggest win on the second day of the Administrator's Challenge Cup Football Tournament 2026, thrashing Mumbai 13-0.

Chandigarh News: एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के दूसरे दिन चंडीगढ़ को मिली सबसे बड़ी जीत, मुंबई को 13- 0 से रौंदा

Thu, 22 Jan 2026 02:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh registered their biggest win on the second day of the Administrator's Challenge Cup Football Tournament 2026, thrashing Mumbai 13-0.
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के खेल विभाग की ओर से 20 वें एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 (अंडर-17) का आयोजन सेक्टर 42 और सेक्टर-46 के खेल परिसरों में किया जा रहा है। इसमें देश भर से 18 फुटबॉल टीमें शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेले गए मुकाबलों में चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी ने फुटबॉल स्कूल ऑफ मुंबई को एकतरफा मुकाबले में 13-0 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में कुलजीत फुटबॉल अकादमी (अमृतसर) ने तेलंगाना स्पोर्ट्स स्कूल को 2-0 से हराया। मिनर्वा फुटबॉल क्लब ने राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 7-1 से मात दी। आरबीडीएसए (मेघालय) ने एएफटीए (ओडिशा) को 4-1 हराया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स- 46 में खेले गए मुकाबलों में हिमालयन एफसी (किन्नौर) ने नर्मदा वैली फुटबॉल क्लब (मध्य प्रदेश) की टीम को 3-1 से मात दी। विजेता टीम से सुनंदा डी ने 6वें मिनट, फिरदौस ने 62वें मिनट, डेनियल ने 90वें मिनट में गोल दागा। नर्मदा वैली टीम से लोकेश ने मैच के 31वें मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में दशमेश एफसी की टीम ने संधू फुटबॉल अकादमी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त दी। जगराज सिंह ने 50वें और 60वें मिनट में 2 गोल किए। टीम से सेहताजीत ने 55वें मिनट, कुलदीप ने 73वें मिनट, जशनदीप सिंह ने 80वें मिनट में एक-एक गोल दागे।

तीसरे मैच में जिला फुटबॉल संघ पंचकूला ने कासा फुटबॉल अकादमी बड़वानी (एमपी) को 4-0 से हराया। विजेता टीम से हिमांशु ने 5वें मिनट में 1 गोल, दीनू ने 25 वें और 35 वें मिनट में दो गोले किए। प्रियांश ने 42 वें मिनट में 1 गोल दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed