फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, record 1160 infected in Tricity in one day, three dead, Corona Virus

ट्राइसिटी में एक दिन में रिकॉर्ड 1160 संक्रमित, तीन की मौत

Thu, 08 Apr 2021 09:07 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, record 1160 infected in Tricity in one day, three dead, Corona Virus
चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली। ट्राइसिटी में वीरवार को जहां एक दिन में रिकॉर्ड 1162 नए संक्रमित मिले, वहीं तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। मृतकों में दो मोहाली और एक मरीज चंडीगढ़ का रहने वाला था। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 324, मोहाली के 456 और पंचकूला के 382 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लगातार तीसरे दिन 300 से ज्यादा केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। इससे पहले 6 अप्रैल को 319 और 7 अप्रैल को 399 पॉजिटिव मरीज मिले थे। वीरवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथी हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। वहीं दूसरी तरफ एकांतवास में रखे गए 329 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद डिस्चार्ज किया गया। पॉजिटिव मिले 324 मरीजों में पुरुषों की संख्या 176 महिलाओं की संख्या 148 रही। तेजी से बढ़ते मरीजों से शहर में एक्टिव केस की संख्या 3115 पर पहुंच गई है जबकि अब तक 389 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ विभाग के मुताबिक, वीरवार को 2522 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें से 103 की रिपोर्ट आनी बाकी है। ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या इसलिए ज्यादा थी क्योंकि उस दिन स्वास्थ्य विभाग ने 3112 लोगों की जांच की थी। जांच कम हो जाने के कारण वीरवार को संक्रमण दर भी कम हो गई, लेकिन अभी संक्रमण की रफ्तार पहले की तरह ही काफी तेज है। ऐसे में लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने, मास्क पहनने, सैनिटाइजेशन व सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed