फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh railway station reservation counter problem

सर! यहां 4 बजते ही रिजर्वेशन काउंटर पर ताला लगा जाता है

Sun, 07 Feb 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Feb 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
chandigarh railway station reservation counter problem

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चार बजे ही टिकट रिजर्वेशन काउंटर बंद हो जाता है। बकायदा खिड़की के बाहर एक बोर्ड लगा दिया जाता है। ये समस्या पंचकूला की तरफ बने काउंटर्स को लेकर है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन


नियम के मुताबिक रात आठ बजे तक टिकट काउंटर खुलना चाहिए, लेकिन चार बजते ही उस पर ताला लग लगा। वहीं, टिकट घर में भी सीनियर सिटीजन और महिला रिजर्वेशन काउंटर भी बंद हैं। इस कारण दोनों ओर रिजर्वेशन करवाने के लिए आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


काउंटर बंद होने की जानकारी अधिकारियों को भी है लेकिन उनका तर्क है कि शाम में रिजर्वेशन करवाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो जाती है, इस कारण काउंटर को बंद कर दिया जाता है। जबकि यात्रियों का कहना है कि शाम को रिजर्वेशन काउंटर बंद होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। इसलिए यहां पर भी शाम में टिकट काउंटर खुलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक काउंटर पर रिजर्वेशन और जनरल टिकट
पंचकूला साइड एक ही टिकट काउंटर पर रिजर्वेशन और जनरल टिकट की बुकिंग की जाती है। इस कारण यात्रियों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। इससे यात्रियों काफी समय बर्बाद होता है।


पंचकूला साइड शौचालय पर जड़ा ताला
टिकट घर के पास बने शौचालय पर ताला जड़ दिया गया है। यात्रियों को शौचालय जाने के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आना पड़ता है।

पूर्वी छोर ट्रैफिक पुलिस नदारद, लग जाता है जाम

शताब्दी के समय पंचकूला की तरफ स्टेशन के एंट्रेंस गेट पर जाम लग जाता है। यहां पर यातायात को नियंत्रित करने की उचित व्यवस्था नहीं है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी अक्सर गायब रहते हैं।  

शाम में रिजर्वेशन के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या कम होती है। इस कारण पंचकूला की तरफ टिकट काउंटर को बंद कर दिया जाता है।
 -प्रवीण गौड़, सीनियर डीसीएम, रेलवे अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed