फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Quarantine leave will be available only if Covid positive and the house becomes a containment zone

कोविड पॉजिटिव होने और घर कंटेनमेंट जोन बनने पर ही मिलेगी क्वारंटीन लीव

Wed, 12 Jan 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Quarantine leave will be available only if Covid positive and the house becomes a containment zone
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कई कर्मचारी परिवार में किसी के कोरोना पॉजिटिव होने से खुद क्वारंटीन लीव लेकर घर बैठ गए हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य सचिव व चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग ने आदेश जारी किए हैं कि कोविड पॉजिटिव होने, घर कंटेनमेंट जोन बनने और किसी अपने की देखभाल के लिए ही कर्मचारी को क्वारंटीन लीव मिलेगी।
विज्ञापन

यशपाल गर्ग ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया है। लिखा है कि कई कर्मचारी क्वारंटीन लीव लेकर घर बैठ गए हैं, क्योंकि उनके परिवार में कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह एकमात्र कारण क्वारंटीन लीव के लिए पर्याप्त नहीं है। गर्ग ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है, घर कंटेनमेंट जोन बनता है तब ही वह क्वारंटीन लीव के लिए हकदार है अन्यथा अगर परिवार में कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव आया है, तो संबंधित कर्मचारी को तुरंत अपना कोविड टेस्ट कराना होगा, अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उन्हें क्वारंटीन लीव दी जाएगी। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी अपने किसी खास की देखभाल करना चाहता है तो उसके लिए उसे अलग से आवेदन देना होगी।
विज्ञापन

पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के लिए खेर ने दिए 10 लाख
सांसद किरण खेर ने सांसद निधि से जीएमएसएच-16 के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं। खेर ने डीसी विनय प्रताप सिंह को एक पत्र लिखा है और कहा है कि इन 10 लाख रुपयों का इस्तेमाल पोर्टेबल एक्स-रे मशीन खरीदने के लिए दिए हैं। पत्र में लिखा है कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए इन पैसों से तुरंत एक पोर्टेबल एक्स-रे मशीन खरीदी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed