फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, PU Campus, open for all final year undergraduate and postgraduate students

अंतिम वर्ष के स्नातक व परास्नातक के सभी विद्यार्थियों के लिए खुल सकता है कैंपस

Sun, 14 Mar 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, PU Campus, open for all final year undergraduate and postgraduate students
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय एक अप्रैल से अंतिम वर्ष के सभी स्नातक व परास्नातक विद्यार्थियों के लिए कैंपस खोल सकता है। पीयू प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। जल्द ही इसे लेकर बैठक होगी और इस प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन

पीयू एक साल से बंद है। सभी प्रकार की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित हो रही हैं। काफी दबाव पड़ने के बाद शोधार्थियों को ही कैंपस आने की अनुमति दी गई है। वह भी तब जब शोधार्थियों ने प्रदर्शन किया। अब अन्य विद्यार्थी चाहते हैं कि पढ़ाई पीयू में हो, क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई अधिक प्रभावी नहीं हो पा रही है। विद्यार्थियों के सवालों के जवाब आसानी से नहीं मिल पाते। साथ ही उनकी जिज्ञासा शांत नहीं हो पाती। इतना ही नहीं, वे प्रयोग आदि भी नहीं कर पा रहे हैं। इसी को लेकर सभी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया और अब पीयू पर फिर दबाव पड़ा है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पीयू एक अप्रैल से अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थियों को बुला सकती है। हालांकि इस पर अंतिम मुहर उच्चाधिकारी लगाएंगे। कमेटी यह प्रस्ताव इसी माह उच्च अधिकारियों को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed