फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh professor complains to SGPC against comedian Jaspreet Singh

कॉमेडियन जसप्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं: चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने SGPC को दी शिकायत, लगाए गंभीर आरोप

Sat, 15 Feb 2025 01:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 15 Feb 2025 01:04 PM IST
सार

यूट्यूबर रणबीर अलाहबादिया के बाद अब कॉमेडियन जसप्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चंडीगढ़ के प्रोफेसर पंडित धरेनवर राव ने उनके खिलाफ एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी को शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Chandigarh professor complains to SGPC against comedian Jaspreet Singh
कॉमेडियन जसप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी कॉमेडियन जसप्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पंडित राव धरेनवर ने उनके खिलाफ सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) प्रमुख को शिकायत दर्ज कराई है। उन पर यूट्यूब पर आने वाले एक शो में अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। पंडित राव ने कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जसप्रीत की हरकतें सिखों की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं और सिख संस्कृति के खिलाफ हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अपने पत्र में तीन मुख्य बिंदु उठाए हैं। कहा है कि यूट्यूब के शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले जसप्रीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्योंकि पगड़ीधारी सिख होने के बावजूद वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनका ऐसा करना सभी पगड़ीधारी सिखों का अपमान है। ओटीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किशोरों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और यह देश की संस्कृति के खिलाफ है। 
विज्ञापन




उन्होंने पंजाब स्टेट कमीशन फॉर चाइल्ड राइट्स के चेयरमैन को भी शिकायत भेजी है। कहा है कि यूट्यूब पर आने वाला शो बच्चों पर बुरा असर डाल रहा है। उन्हें गाली-गलौज करना और एक-दूसरे की बेइज्जती करना सिखा रहा है। मांग की है कि शो के आयोजक कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्टर रणबीर अलाहाबदिया को नोटिस जारी की जाए। साथ ही, केंद्रीय मंत्रालय को भी एक पत्र लिखा है। कहा है कि यूट्यूब पर चलने वाले ऐसे शो को लेकर स्पष्ट नीति होनी चाहिए। इससे पहले प्रोफेसर राव पंजाबी गानों में शराब और बंदूक के इस्तेमाल के खिलाफ भी आवाज उठाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed