{"_id":"5dbb924f8ebc3e01376ab5b2","slug":"chandigarh-police-to-bring-gangster-laurence-bishnoi-on-production-warrant-chandigarh-news-pkl355437454","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर लॉरेश बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी चंडीगढ़ पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर लॉरेश बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी चंडीगढ़ पुलिस
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या के केस में वांछित गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई को क्राइम ब्रांच की टीम प्रोडक्शन वारंट पर कड़ी सुरक्षा में चंडीगढ़ लेकर आएगी। बिश्नोई राजस्थान की जेल में बंद है। सूत्रों का कहना है कि क्राइम ब्रांच टीम राजस्थान रवाना हो चुकी है। प्रोडक्शन वारंट पर शहर लाकर क्राइम ब्रांच की टीम बिश्नोई से सोनू शाह की हत्या के संबंध में पूछताछ करेगी ताकि मामले का खुलासा हो सके। सोनू शाह की हत्या के बाद लॉरेंश बिश्नोई ने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उधर, क्राइम ब्रांच की टीम गैंगस्टर शुभम को 7 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। मामले में पुलिस आला अधिकारियों का कहना है कि सोनू शाह हत्या केस में गुत्थी को पूरी तरह से सुलझाने के लिए लॉरेंश बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा रहा है।
इससे पहले खन्ना पुलिस ने गैंगस्टर शुभम उर्फ बिगनी को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच टीम ने बीते सप्ताह उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर चंडीगढ़ लेकर आई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनू शाह की हत्या में हत्यारों को हथियार चंडीगढ़ से मुहैया कराए गए थे। टीम अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार किसने मुहैया करवाए। इसके बारे में भी लगातार पूछताछ जारी है। बता दें कि गैंगस्टर शुभम पर पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, फिरौती समेत अन्य अन्य मामले शामिल हैं।
रंगदारी के मामले में भी होगी पूछताछ
बीते महीने सेक्टर-7 स्थित एक क्लब के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। यह रंगदारी व्हॉटसएप के जरिए मांगी गई। इसमें कॉलर ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस इस मामले में भी बिश्नोई से पूछताछ करेगी ताकि इस मामले में भी खुलासा हो सके।
विज्ञापन
यह है मामला
बीते 28 सितंबर को बुुड़ैल ऑफिस में सोनू शाह की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, वारदात में करीब पांच बदमाश शामिल थे। वारदात के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोनू शाह की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना पर बदमाशों को पनाह देने वाले होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया था।