फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police sub inspector beaten by public in shimla, slapped to police man

बीच सड़क इस पुलिस अफसर ने कर दी ऐसी हरकत, लोगों ने घूंसों और थप्पड़ों से धुना

Wed, 06 Jun 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/शिमला Updated Wed, 06 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
chandigarh police sub inspector beaten by public in shimla, slapped to police man
सब इंस्पेक्टर की पिटाई
बीच सड़क पुलिस अफसर ने ऐसी हरकत कर दी कि लोगों को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे पकड़कर घूंसों और थप्पड़ों से धुन डाला। मामला शिमला का है और पिटने वाला शख्स चंडीगढ़ पुलिस का सब इंस्पेक्टर।  चंडीगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर रोहतास ने शिमला ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


कांस्टेबल विक्ट्री टनल के पास जाम खुलवा रहा था। इंस्पेक्टर को गाड़ी हटाने के लिए कहा गया था। सब-इंस्पेक्टर चौक के साथ सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी पार्क कर परिवार के सदस्यों को चाय पिला रहा था। कांस्टेबल को थप्पड़ मारने पर सड़क पर खड़े लोगों और वाहनों से उतरकर भीड़ ने मौके पर सब-इंस्पेक्टर को धुन दिया।
विज्ञापन


इसी बीच उसने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हूं। इस पर भीड़ और उग्र हो गई। आखिर में थप्पड़ खाने वाले कांस्टेबल ने ही इंस्पेक्टर को पीट रही बेकाबू भीड़ को काबू कर शांत किया। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और सब-इंस्पेक्टर को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। दूसरी ओर आरोपी सब इंस्पेक्टर ने अपनी शिकायत डीआईजी शिमला को दी है।

 

कांस्टेबल ने गाड़ी हटाने को कहा था

chandigarh police sub inspector beaten by public in shimla, slapped to police man
traffic constable
विक्ट्री टनल के पास दो टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े थे। कांस्टेबल ने चालकों को वहां से उन्हें हटाने के लिए कहा। इस पर चालकों ने कहा कि दो मिनट यात्रियों का सामन उतार रहे हैं फिर निकाल देंगे। ट्रैवलर के पीछे सड़क पर चंडीगढ़ की जायलो गाड़ी खड़ी थी। कांस्टेबल ने चालक को कहा कि  आप गाड़ी हटा दो, सड़क पर जाम लग गया है। इतना कहने पर चालक सब-इंस्पेक्टर कांस्टेबल पर भड़क गया और कहने लगा कि चाय भी नहीं पी सकते। सब- इंस्पेक्टर गाड़ी से उतरा और कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया।

होटल न मिलने की परेशानी में जड़ दिया थप्पड़
सब-इंस्पेक्टर और उसके परिवार के सदस्य कांस्टेबल से कहते रहे कि समझौता कर लो। सब-इंस्पेक्टर कहने लगा कि हमें रात को ठहरने के लिए होटल नहीं मिल रहा था। इससे परेशान था। इसी परेशानी के चलते कांस्टेबल पर मेरा हाथ उठ गया।

टैक्सी स्टैंड चालकों, होटल प्रबंधन और पुलिस की मिलीभगत
इस मामले में एसआई रोहतास का कहना है कि मैं परिवार के साथ शिमला गया था। कार को एकतरफ खड़ी कर परिवार के साथ बैठा था। तभी टैक्सी स्टैंड का एक चालक मेरे पास आया और कहने लगा कि कि प्राइवेट कार को टैक्सी में क्यों चला रहे हो। रोहतास ने उसे बताया कि कार में मेरा परिवार है।

टैक्सी में इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं। इस पर उसने पास ही खड़े कांस्टेबल को बुला लिया। इसके बाद कांस्टेबल, होटल प्रबंधन और टैक्सी चालकों ने मिलकर मुझ पर हमला कर दिया। यही नहीं मिलीभगत करके मेरे ऊपर ही केस दर्ज करा दिया। स्थानीय पुलिस ने जब मेरी बात नहीं सुनी तो अपनी शिकायत डीआईजी आसिफ जलाल को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed