फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police recruitment, CAT issues notice to police on rejected candidate’s plea

520 पदों पर चल रही भर्ती फिर विवादों में, कैट का चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस

Sat, 27 May 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल Updated Sat, 27 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police recruitment, CAT issues notice to police on rejected candidate’s plea
पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : demo photo
कांस्टेबल के 520 पदों पर चल रही भर्ती विवादों में आ गई हैं, जिसके चलते कैट ने चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस जारी करके तलब किया है। दरअसल, भर्ती के विरोध में एक याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एक युवक ने यह याचिका दायर की। याचिका में दलील दी गई है कि उसे यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया गया कि उसकी हाइट कम है, जबकि एक निजी हॉस्पिटल ने उसकी हाइट ज्यादा बताई गई है।
विज्ञापन


युवक कर्मबीर ने दलील दी है कि भर्ती में उसकी हाइट 170 सेंटीमीटर बताई गई है, जबकि हॉस्पिटल में उसकी हाइट 171.4 मापी गई और उसके पास इसका सर्टिफिकेट भी है। ऐसे में उसे भर्ती में रिजेक्ट कैसे किया जा सकता है। युवक कर्मबीर ने याचिका दायर करके उसकी हाइट दोबारा मापने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

520 पदों के लिए दो लाख युवक दे रहे टेस्ट

Chandigarh Police recruitment, CAT issues notice to police on rejected candidate’s plea
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
बता दें कि 17 अप्रैल से चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के 520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। करीब 2 लाख युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। एसपी रवि कुमार सिंह के सुपरविजन में यह भर्ती हो रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस लाइन सेक्टर-26 में फिजिकल टेस्ट शुरू हो रहा है।

पुरुषों की फिजिकल प्रक्रिया 22 जून तक चलेगी उसके बाद महिला अभ्यर्थियों बुलाया जाएगा। वहीं फिजिकल में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए उनके एडमिट कार्ड के लिए उनकी एप्लीकेशन और जानकारी बायोमैट्रिक्स रिकार्ड की जाएगी।

दिसंबर 2015 में भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे, जो सीसीटीवी कैमरे न लगने के कारण रुकी हुई थी। इसके लिए पुलिस लाइन में 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और अब जाकर यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। सीसीटीवी के अलावा 12 से 14 वेब कैमरों और वीडियो से रिकार्डिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed