फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: Police Man unwilling to get Corona vaccinated

चंडीगढ़ : कोरोना का टीका लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे पुलिसकर्मी, सिर्फ 45 फीसदी का ही टीकाकरण  

Thu, 11 Feb 2021 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh: Police Man unwilling to get Corona vaccinated
कोरोना का टीका लगवाते डीजीपी संजय बेनीवाल। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ में कोरोना का टीका लगवाने में पुलिसकर्मी खास दिलचस्पी नहीं ले रहे। सेक्टर-26 पुलिस लाइन अस्पताल में मुलाजिमों का टीकाकरण हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में चंडीगढ़ पुलिस के 470 से मुलाजिमों को टीकाकरण का मैसेज भेजा गया, लेकिन इनमें से महज 217 जवानों ने टीका लगवाया है। यानी सिर्फ 45 फीसदी मुलाजिम ही कोरोना वैक्सीन लगवाने आए। 

विज्ञापन


एक महीने पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना काल के दौरान अग्रिम पंक्ति में डटे कर्मचारियों को सबसे पहले टीकाकरण का निर्णय लिया था। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बाद पुलिसकर्मियों का टीकाकरण होना था, जिसमें कोविड-19 के लिए नोडल ऑफिसर, पुलिस मुख्यालय व क्राइम ब्रांच के एसपी मनोज कुमार मीणा की नियुक्ति हुई थी। 
विज्ञापन



बाद में विभाग ने सभी मुलाजिमों को डाटा तैयार कर स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा था। इसके बाद 3 फरवरी से इन सभी मुलाजिमों का सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन अस्पताल में टीकाकरण चल रहा है। रोजाना औसतन 60 से 70 चंडीगढ़ मुलाजिमों को उनके मोबाइल पर टीका लगवाने का मैसेज भेजा जा रहा है। साथ ही उन्हें फोन पर रिमाइंडर भी करवाया जा रहा है, बावजूद इसके मुलाजिम टीकाकरण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी समेत पांच आईपीएस अधिकारियों का हुआ टीका

सेक्टर-26 पुलिस लाइन अस्पताल में डीजीपी संजय बेनीवाल, एसपी मनोज कुमार मीणा, एसपी केतन बंसल, एएसपी श्रुति अरोड़ा, डीएसपी उदयपाल सिंह समेत अन्य कई अधिकारियों ने टीका लगवाया है। इसके अलावा इस अस्पताल में आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बुड़ैल जेल पुलिसकर्मी, होमगार्ड का भी टीकाकरण किया जा रहा है। 

साढ़े सात हजार पुलिसकर्मियों को लगना है टीका
अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस मुलाजिमों के अलावा होमगार्ड जवान और जेल कर्मियों का भी डाटा तैयार किया गया है। बताया गया कि करीब साढ़े सात हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों का टीकाकरण होना है। अब तक सबसे ज्यादा सिपाहियों का टीकाकरण हुआ है, जो कुल आंकड़ा 217 में से 101 है। वहीं दूसरी तरफ सिर्फ एक होमगार्ड का अब तक टीकाकरण हुआ है। 

208 पुलिसकर्मी हुए थे संक्रमित 
कोरोना काल के दौरान कुल 208 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे। इनमें एसपी सिटी विनीत कुमार, डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल, डीएसपी राजीव अंबास्ता, इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों, दिलबाग सिंह समेत कुल 208 पुलिसकर्मी शामिल थे। साथ ही कोरोना प्रकोप से शहर के थाने, पुलिस चौकी, अपराध शाखा, सेक्टर-26 पुलिस लाइन, पुलिस बीट बॉक्स समेत अन्य विंग भी अछूते नहीं थे। इस वजह से मलोया थाना, सेक्टर-61 पुलिस चौकी, पंजाब विश्वविद्यालय पुलिस बीट बॉक्स व सेक्टर-26 पुलिस लाइन, सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय को सील कर दिया गया, बावजूद इसके पुलिसकर्मी आए दिन कोरोना संक्रमित होते रहे हैं। 
 

इन्होंने लगवाया टीका 
  • रैंक                    कितने
  • आईपीएस           05
  • डीएसपी              03
  • इंस्पेक्टर              13
  • एसआई               04
  • एएसआई             32
  • हवलदार              58
  • सिपाही               101
  • होमगार्ड                01

मुलाजिमों के पास टीका लगवाने की मर्जी 
मुलाजिमों को तीन बार उनके मोबाइल पर मैसेज भेजा जा रहा है। अगर वह टीका लगवाने में इच्छुक नहीं है तो वह उनकी मर्जी है।  - मनोज कुमार मीणा, एसपी, मुख्यालय व नोडल ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed