{"_id":"5f077cef8ebc3e63ae52a974","slug":"chandigarh-police-had-been-arrested-accused-with-4-bike-and-2-activa-chandigarh-news-pkl380810526","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौजमस्ती के लिए चोरी करता था वाहन, चार बाइक और दो एक्टिवा समेत पुलिस ने धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौजमस्ती के लिए चोरी करता था वाहन, चार बाइक और दो एक्टिवा समेत पुलिस ने धरा
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते दिनों सेक्टर- 42 स्थित लेक पार्किंग के पास से एक्टिवा चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार बाइक समेत दो एक्टिवा बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहाली के गांव सोहाना निवासी सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह मौजमस्ती के लिए वाहन चोरी करता था। सेक्टर- 36 थाना पुलिस ने वीरवार आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते 8 जुलाई को फेज-1 निवासी शिवु अहमद ने सेक्टर-36 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सेक्टर-42 की लेक पार्किग से किसी ने उसका एक्टिवा नंबर-पीबी-10ईएक्स-5279 चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-36 थाना प्रभारी रणजोध सिंह ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। इसके बाद सेक्टर-35/36 के छोटे चौक के पास से पुलिस ने आरोपी सुखविंदर को उक्त चोरी के एक्टिवा के पास से दबोच लिया।
ये आया जांच में सामने
पुलिस जांच में सामने आया कि सुखविंदर फेज-2 मोहाली की एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करता था। उसने इसी साल फरवरी में सेक्टर-35 से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। जो पुलिस ने सेक्टर-42 के हॉकी स्टेडियम के पास से रिकवर कर लिया है। पूछताछ में खुलासा किया कि उसने चार और टू-व्हीलर मोहाली से चोरी किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उक्त चारों वाहन सेक्टर-42 व सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मेरिट की पिछली साइड से बरामद किए।
विज्ञापन
मौजमस्ती के चोरी करता था वाहन
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पहले तो आरोपी घरों के बाहर व पार्किग एरिया में खड़े होने वाले वाहनों की रेकी करता था। इसके बाद वह मौज मस्ती के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। जब पेट्रोल खत्म हो जाता था, तो वह वाहन वहीं छोड़कर नया वाहन चोरी कर लेता था।