फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police Embarrassed due to Sant Rampal Supporters

संत रामपाल के चेलों ने पुलिस को नचाया

Thu, 25 Sep 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Sep 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police Embarrassed due to Sant Rampal Supporters

रोहतक के करौंथा गांव स्थित आश्रम के बाबा रामपाल की बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पेशी को लेकर पुलिस के इंतजाम कोई काम नहीं आए।

विज्ञापन


संत रामपाल तो आए नहीं हां, उनके चार चेलों ने जरूर चंडीगढ़ पुलिस की परेड करवा डाली। चंडीगढ़ पुलिस ने बाबा के चेलों को रोकने के लिए सिटी की सीमाओं और हाईकोर्ट में अपने जवानों को तैनात कर दिया।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि चंडीगढ़ पुलिस को बाबा के न आने की जानकारी अपने सोर्स के माध्यम से पहले ही मिल गई थी। कोर्ट में पेशी के लिए बाबा के सिर्फ चार चेलों को लेकर चंडीगढ़ पुलिस पहुंची। पेशी के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के करीब पांच सौ जवान और अस्त्र शस्त्र तक वहां लगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीमाओं पर भी करीब दो सौ पुलिस कर्मियों का दलबल सीटीयू की बसों के साथ बाबा और उनके समर्थकों की राह ताकता रहा। सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में राष्ट्रीय समाज सेवा समिति के तीस हजार से ज्यादा सदस्य जुटे थे।

वहां कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए व्यवस्था जरूर की गई थी। यहां एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहे। बाबा के न आने की जानकारी उनके चेलों को तो थी ही। बाबा आए नहीं इसीलिए हाईकोर्ट में कोई उपद्रव ही नहीं हुआ।

डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी

Chandigarh Police Embarrassed due to Sant Rampal Supporters

हिसार में अदालत के बाहर हंगामा करने के मामले में संत रामपाल बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके वकील ने मेडिकल सर्टिफिकेट देकर पेशी से छूट मांगी। हाईकोर्ट ने सर्टिफिकेट की जांच का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही सर्टिफिकेट जारी करने वाले डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। अगली सुनवाई पांच नवंबर को होगी। आश्रम के अनुयायियों की संस्था राष्ट्रीय समाजसेवा समिति के अध्यक्ष मास्टर राम कुमार ढाका पेश हुए।

उन्होंने शपथ पत्र दिया कि अदालत के बाहर नारेबाजी समिति सदस्यों ने की थी। समिति के सदस्यों ने आश्रम की गुरु दीक्षा ले रखी है।

जजों पर लगाए भ्रष्ट होने के आरोप

Chandigarh Police Embarrassed due to Sant Rampal Supporters

रोहतक के करौंथा गांव स्थित आश्रम के बाबा रामपाल के समर्थन में सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में भक्तों ने विशाल रैली की। इस रैली में भक्तों और समर्थकों ने निचली अदालतों के न्यायाधीशों के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। यह रैली राष्ट्रीय समाज सेवा समिति के बैनर तले की गई।

सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी की शह पर उनके बाबा और भक्तों पर मामले दर्ज हुए हैं। मालूम हो कि रैली की सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ पुलिस के दो हजार जवान तैनात थे। हरियाणा के राज्यपाल और हरियाणा के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपने के बाद लोग यहां से चलने के लिए तैयार हुए।

राष्ट्रीय समाज सेवा समिति के अध्यक्ष राम कुमार का कहना है कि पहली बार किसी ने न्यायिक व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली की है। उन्होंने निचली अदालतों के 80 प्रतिशत जजों पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया।

उनका कहना है कि बाबा पर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। उनका कहना है कि ज्ञापन में यह भी मांग की जा रही है कि मंत्री और अधिकारियों की तर्ज पर जजों को भी अपने संपति का सार्वजनिक करना चाहिए।

हो सकते हैं समिति और रामपाल के संबंध

Chandigarh Police Embarrassed due to Sant Rampal Supporters

बेंच ने कहा है कि प्राथमिक तौर पर समिति और संत रामपाल में संबंध स्थापित प्रतीत हो रहे हैं। पिछली सुनवाई पर संत रामपाल के शपथ पत्र में उल्लेख था कि हंगामा समिति सदस्यों ने किया था।

इसमें उनका कोई हाथ नहीं था। इसी पर ढाका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। संत रामपाल की पेशी के कारण हाईकोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तबदील रहा।

एंट्री से लेकर कोर्ट रूम तक पुलिस बल के साथ उच्चाधिकारी तैनात रहे। इसके अलावा डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी। संत रामपाल तो नहीं पहुंचे, लेकिन ढाका व अन्य को सुरक्षा के बीच कोर्ट रूम पहुंचाया गया।

अन्याय के खिलाफ लड़ रहा हूं

Chandigarh Police Embarrassed due to Sant Rampal Supporters

मीडिया से बातचीत में संत रामपाल ने कहा कि वह अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई जारी रहेगी। राज्यपाल से मिलने के बाद ढाका और तीन अन्य लोग दोबारा हाईकोर्ट पहुंचे और एक्टिंग चीफ जस्टिस से मिले।

ढाका ने कहा कि न्याय प्रणाली में सुधार के लिए मांग पत्र सौंपा गया है। कथित अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए ज्यूडीशियरी के ऊपर एक कमेटी गठित करने का सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed