फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police conduct mock drill in Burail Jail

बुड़ैल जेल में मॉक ड्रिल: 'धमाके' की सूचना पर मचा हड़कंप, डॉग और बम स्क्वायड के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

Thu, 16 Jun 2022 03:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jun 2022 03:13 PM IST
सार

सूचना के बाद जेल और पुलिस आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड, ऑपरेशन सेल, दमकल विभाग, जिला अपराध प्रकोष्ठ और पास के थानों की पुलिस तुरंत बुड़ैल जेल पहुंची। 

विज्ञापन
Chandigarh Police conduct mock drill in Burail Jail
बुड़ैल जेल के बाहर खड़ी चंडीगढ़ पुलिस की कवच गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ की मॉडर्न बुड़ैल जेल में गुरुवार दोपहर को धमाके की सूचना के बाद जेल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल में कैदी और कर्मचारियों को अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया गया। इसके बाद जेल अधिकारियों ने तुरंत कैदियों को बैरकों में बंद कर दिया।

विज्ञापन


करीब एक घंटे तक जेल प्रशासन ने सीआरपीएफ के साथ सर्च किया। साथ ही जेल के बाहर भी जांच की। इसके बाद पता चला कि जेल के पीछे 23 अप्रैल को आरडीएक्स मिलने और बीते दिनों मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस मुख्यालय में हुई विस्फोट की घटना के चलते सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए यह मॉक ड्रिल की गई है। 
विज्ञापन


सूचना के बाद जेल और पुलिस आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड, ऑपरेशन सेल, दमकल विभाग, जिला अपराध प्रकोष्ठ और पास के थानों की पुलिस तुरंत बुड़ैल जेल पहुंची। जेल में पांच आतंकी भी बंद है। बीते दिनों जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे मंजीत से मोबाइल मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed